RV University: आरवी यूनिवर्सिटी ने प्रोफेसर राम कुमार ककानी को कुलपति नियुक्त किया
Abhay Pratap Singh | September 1, 2025 | 06:54 PM IST | 2 mins read
प्रो राम कुमार ककानी ने 1992 में आंध्र विश्वविद्यालय, विशाखापत्तनम के एयू कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से केमिकल इंजीनियरिंग में बीटेक की उपाधि प्राप्त की।
नई दिल्ली: आरवी यूनिवर्सिटी (RV University) ने प्रोफेसर राम कुमार ककानी को अपना नया कुलपति नियुक्त किया है। आईआईएम रायपुर के पूर्व निदेशक प्रो ककानी ने अपना करियर एक टेक्नोक्रेट के रूप में शुरू किया था। उनके पास अकादमिक क्षेत्र, प्रशासन और नेतृत्व विकास में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव है।
प्रोफेसर ककानी ने एक्सएलआरआई जमशेदपुर, आईआईएम कोझीकोड और आईआईएम रायपुर जैसे संस्थानों में वरिष्ठ संकाय और प्रशासनिक पदों पर कार्य किया है। वर्ष 2022 से 2025 तक वे आईआईएम रायपुर के निदेशक रहे। साथ ही, एलबीएसएनएए मसूरी में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने भावी सिविल सेवकों को प्रशिक्षित करने में भी अहम योगदान दिया।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रो ककानी ने डेनमार्क, नाइजीरिया, सिंगापुर और संयुक्त अरब अमीरात के संस्थानों में अध्यापन का कार्य किया है। प्रोफेसर ककानी के शोध कैम्ब्रिज, सेज, रूटलेज और मैक्ग्रा-हिल जैसी प्रकाशन संस्थाओं में प्रकाशित हुए हैं। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि तकनीकी और प्रबंधन शिक्षा पर आधारित है।
Also read बीएचयू के प्रोफेसर शांतनु कुमार स्वैन सिक्किम विश्वविद्यालय के कुलपति नियुक्त, एमओई ने दी जानकारी
आधिकारिक प्रेस रिलीज के अनुसार, “प्रो राम कुमार ककानी ने 1992 में आंध्र विश्वविद्यालय, विशाखापत्तनम के एयू कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से केमिकल इंजीनियरिंग में बीटेक की उपाधि प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने 2002 में आईआईएम कोलकाता से वित्त और नियंत्रण विषय में प्रबंधन (एफपीएम) में डॉक्टरेट की डिग्री पूरी की।”
आरवी विश्वविद्यालय के प्रो चांसलर डीपी नागराज ने कहा, “हमें प्रो ककानी का आरवी परिवार में स्वागत करते हुए खुशी हो रही है। शैक्षणिक दृढ़ता, शासन अनुभव और रणनीतिक नेतृत्व का उनका अनूठा संयोजन विश्वविद्यालय को विकास के अगले चरण में ले जाने के लिए सक्षम बनाता है। हमें पूरा विश्वास है कि उनके नेतृत्व में शोध, सहयोग और छात्र सफलता के नए आयाम स्थापित होंगे।”
अपनी नियुक्ति पर प्रो ककानी ने कहा, “मेरा मानना है कि आरवीयू के पास न केवल करियर को आकार देने, बल्कि भारत के भविष्य में सार्थक योगदान देने के लिए एक उपयुक्त आधार है। मैं एक उद्देश्य-संचालित शैक्षणिक वातावरण बनाने के लिए संकाय, कर्मचारियों और छात्रों की एक असाधारण टीम के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं।"
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार