Trusted Source Image

बीएचयू के प्रोफेसर शांतनु कुमार स्वैन सिक्किम विश्वविद्यालय के कुलपति नियुक्त, एमओई ने दी जानकारी

Press Trust of India | August 8, 2025 | 12:29 PM IST | 1 min read

शिक्षा मंत्रालय ने बताया कि शांतनु कुमार स्वैन 5 साल के कार्यकाल के लिए या 70 वर्ष की आयु पूरी होने तक (जो भी पहले हो), पद पर बने रहेंगे।

शांतनु कुमार की नियुक्ति राष्ट्रपति मुर्मू ने केंद्रीय विश्वविद्यालय की ‘विजिटर’ के रूप में की है। (प्रतीकात्मक-विकिमीडिया कॉमन्स)
शांतनु कुमार की नियुक्ति राष्ट्रपति मुर्मू ने केंद्रीय विश्वविद्यालय की ‘विजिटर’ के रूप में की है। (प्रतीकात्मक-विकिमीडिया कॉमन्स)

गंगटोक: केंद्र ने काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के प्रोफेसर शांतनु कुमार स्वैन को सिक्किम विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया है, जो एक केंद्रीय विश्वविद्यालय है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

शिक्षा मंत्रालय द्वारा बृहस्पतिवार (7 अगस्त) को जारी एक अधिसूचना के अनुसार, शांतनु कुमार स्वैन पांच साल के कार्यकाल के लिए या 70 वर्ष की आयु पूरी होने तक (जो भी पहले हो), पद पर बने रहेंगे।

यह नियुक्ति राष्ट्रपति मुर्मू ने केंद्रीय विश्वविद्यालय की ‘विजिटर’ के रूप में की है। वर्तमान में काशी हिंदू विश्वविद्यालय में शैक्षणिक पद पर कार्यरत स्वैन के पास भारत के अग्रणी संस्थानों में से एक में काम करने का व्यापक अनुभव है।

Also readBHU UG Admission 2025: बीएचयू यूजी एडमिशन की पहली मेरिट सूची कल होगी जारी, 28 अगस्त से शुरू होंगी कक्षाएं

वह प्रोफेसर अभिजीत दत्ता का स्थान लेंगे, जो सिक्किम विश्वविद्यालय के कार्यवाहक कुलपति के रूप में सेवा दे रहे थे। स्वैन की नियुक्ति ऐसे समय पर हुई है जब यह संस्थान पूर्वी हिमालयी क्षेत्र में शैक्षणिक और शोध के क्षेत्र में लगातार प्रगति कर रहा है।

मंत्रालय ने इस नियुक्ति के संबंध में राष्ट्रपति सचिवालय, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) और भारतीय विश्वविद्यालय संघ (एआईयू) सहित सभी संबंधित प्राधिकरणों को औपचारिक रूप से सूचित कर दिया है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications