RTE Lottery Result 2025: आरटीई राजस्थान लॉटरी रिजल्ट rajpsp.nic.in पर जारी, महत्वपूर्ण तिथियां जानें
Abhay Pratap Singh | April 9, 2025 | 03:27 PM IST | 1 min read
राजस्थान आरटीई लॉटरी परिणाम 2025 डाउनलोड करने के लिए जिला और ब्लॉक/ स्कूल का नाम जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: राजस्थान सरकार के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर द्वारा आज यानी 9 अप्रैल को शिक्षा का अधिकार (RTE) के तहत प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले छात्रों के लॉटरी परिणाम 2025 की घोषणा कर दी गई है। बच्चों के माता-पिता और अभिभावक आधिकारिक वेबसाइट rajpsp.nic.in पर जाकर आरटीई लॉटरी रिजल्ट 2025 जांच सकते हैं।
राजस्थान आरटीई लॉटरी परिणाम 2025 डाउनलोड करने के लिए जिला और ब्लॉक/ स्कूल का नाम तथा कैप्चा कोड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। आरटीई एडमिशन 2025-26 के तहत लॉटरी के माध्यम से सीट आवंटित बच्चों के माता-पिता/ अभिभावक को तय तिथियों में स्कूल में जाकर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
RTE Rajasthan Lottery Result 2025: कैसे डाउनलोड करें?
नीचे बताए गए चरणों का पालन करके आसानी से आरटीई राजस्थान लॉटरी रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं:
- राजस्थान आरटीई प्रवेश पोर्टल rajpsp.nic.in पर क्लिक करें।
- होमपेज पर, “केंद्रीकृत लॉटरी परिणाम” लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडों में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- अभिभावक अपने बच्चे का नाम और आवंटित स्कूल देखें।
- परिणाम डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
इस साल 31,500 निजी स्कूलों में आरटीई कोटे के तहत प्रवेश के लिए 3.39 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए थे। पीपी 3 प्लस (3-4 साल) और कक्षा 1 (6-7 साल) के लिए योग्य छात्रों का चयन करने के लिए लॉटरी सिस्टम का इस्तेमाल किया गया। अधिक जानकारी के लिए राजस्थान प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
Rajasthan RTE Lottery Result: महत्वपूर्ण तिथियां और आगे की प्रक्रिया
नीचे दी गई सारणी में आरटीई प्रवेश 2025-26 से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियां और आगे की प्रक्रिया की जांच कर सकते हैं:
| कार्यक्रम | तिथियां |
|---|---|
| अभिभावकों द्वारा ऑनलाइन रिपोर्टिंग | 9 - 15 अप्रैल, 2025 |
| आवेदनों का स्कूल सत्यापन | 9 - 21 अप्रैल, 2025 |
| दस्तावेज सुधार विंडो | 9 - 24 अप्रैल, 2025 |
| संशोधित आवेदनों की पुनः जांच | 9 - 28 अप्रैल, 2025 |
| प्रथम चरण सीट आवंटन | 9 मई से 15 जुलाई, 2025 तक |
| प्रवेश की अंतिम तिथि | 31 अगस्त, 2025 |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार