Trusted Source Image

RPSC SI Telecom Result 2026: आरपीएससी एसआई टेलीकॉम रिजल्ट rpsc.rajasthan.gov.in पर जारी

Saurabh Pandey | February 12, 2026 | 11:53 AM IST | 1 min read

राजस्थान एसआई टेलीकॉम लिखित परीक्षा और पीईटी के परिणामों के आधार पर ही उम्मीदवार आगे दस्तावेज सत्यापन और फाइनल इंटरव्यू के लिए पात्र होंगे। सभी स्टेप्स सफलतापूर्वक पास करने पर ही अंतिम नियुक्ति पत्र जारी किया जाएगा और उम्मीदवार राजस्थान पुलिस फोर्स में शामिल होंगे।

आरपीएससी की ओर से जो अभ्यर्थी परीक्षा के लिए सफल नहीं हो पाए हैं उनकी भी लिस्ट जारी कर दी गई है। (आधिकारिक वेबसाइट)
आरपीएससी की ओर से जो अभ्यर्थी परीक्षा के लिए सफल नहीं हो पाए हैं उनकी भी लिस्ट जारी कर दी गई है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने सब इंस्पेक्टर (टेलीकॉम) भर्ती रिजल्ट प्रकाशित कर दिया है। राजस्थान के विभिन्न केंद्रों पर 9 नवंबर 2025 को आयोजित परीक्षा में शामिल हुए हजारों उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

आरपीएससी एसआई टेलीकॉम रिजल्ट मेरिट लिस्ट में सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर दर्ज हैं। कुल 671 अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए क्वालीफाई किया गया है। इसमें से अनुसूचित क्षेत्र के लिए कुल 10 उम्मीदवारों को वहीं गैर अनुसूचित क्षेत्र के लिए कुल 661 अभ्यर्थियों को मेरिट लिस्ट में जगह दी गई है।

RPSC SI Result 2026: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया

  1. आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  2. रिजल्ट सेक्शन में “Click Here to Check Rajasthan Police SI Result” लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब रोल नंबर और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करें।
  4. अब स्क्रीन पर रिजल्ट चेक करें और पीडीएफ डाउनलोड करें।
  5. इसके बाद डाउनलोड किए गए रिजल्ट को प्रिंट या सेव करें।

Also read BPSC TRE 4 Notification 2026: बीपीएससी टीआरई 4 भर्ती संबंधी अधिसूचना bpsc.bihar.gov.in पर जारी, विज्ञापन जल्द

RPSC SI Result 2026: फिजिकल टेस्ट

जिन उम्मीदवारों ने आरपीएससी एसआई टेलीकॉम भर्ती लिखित परीक्षा पास की है अब उनको भर्ती के अगले चरण यानी फिजिकल टेस्ट में शामिल होना अनिवार्य होगा। आरपीएससी की तरफ से पीईटी की तिथियां जल्द घोषित की जाएंगी। फिजिकल के समय अभ्यर्थियों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन भी किया जाएगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications