RSSB Driver Result 2026: राजस्थान ड्राइवर भर्ती ट्रेड टेस्ट रिजल्ट जारी, डीवी राउंड के लिए 4508 अभ्यर्थी चयनित

Saurabh Pandey | October 29, 2026 | 06:45 PM IST | 2 mins read

आरएसएसबी ने राजस्थान ड्राइवर भर्ती के तहत ट्रेड टेस्ट का रिजल्ट जारी कर दिया है। इसके साथ ही दस्तावेज सत्यापन के लिए 4508 अभ्यर्थियों को चयनित किया गया है।

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने ड्राइवर के 2,756 पदों को भरने के लिए यह भर्ती प्रक्रिया आयोजित की थी। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने वाहन चालक (ड्राइवर) भर्ती परीक्षा के लिए ट्रेड टेस्ट का रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है। राजस्थान ड्राइवर ट्रेड टेस्ट में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in के माध्यम से रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड करके अपना क्वालिफाइंग स्टेटस देख सकते हैं।

बोर्ड ने वाहन चालक भर्ती परीक्षा के अंतर्गत ट्रेड टेस्ट में सफल रहे अभ्यर्थियों की पात्रता जांच एवं दस्तावेज सत्यापन के लिए शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इसके आधार पर 4508 अभ्यर्थियों को अंतरिम रूप से चयनित किया गया है।

RSSB Driver Result 2026: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया

  1. राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर 'रिजल्ट' सेक्शन खोलें।
  3. 'वाहन चालक रिजल्ट 2026' से जुड़ा लिंक खोजें।
  4. अब संबंधित रिजल्ट पीडीएफ लिंक पर क्लिक करें और इसे डाउनलोड करें।
  5. रिजल्ट पीडीएफ फाइल खोलें और अपना रोल नंबर सर्च करें।
  6. अपना क्वालिफाइंग स्टेटस चेक करें और रिजल्ट की एक कॉपी सेव कर लें।

RSSB Driver Result 2026: रिजल्ट डिटेल्स

  1. भर्ती और पद का नाम
  2. उम्मीदवार का रोल नंबर
  3. TSP या Non-TSP क्षेत्र का विवरण
  4. क्वालीफाई करने या शॉर्टलिस्ट होने की स्थिति
  5. श्रेणी-वार कट-ऑफ अंक
  6. चयन के अगले चरण से संबंधित निर्देश

RSSB Driver Result 2026: दस्तावेज सत्यापन डेट

आरएसएसबी ड्राइवर भर्ती के लिए दस्तावेज सत्यापन और पात्रता की जांच के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को अपना विस्तृत आवेदन कम स्क्रूटिनी फॉर्म ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से भरना होगा। ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए पोर्टल 30 अक्टूबर 2026 से 12 नवंबर 2026 तक खुला रहेगा।

इस भर्ती की लिखित परीक्षा 23 नवंबर 2025 को आयोजित की गई थी, जिसके बाद 16 जनवरी 2026 को वरीयता सूची का परिणाम घोषित कर पदों से लगभग 3 गुना अभ्यर्थियों को ट्रेड टेस्ट के लिए चुना गया था। अब ट्रेड टेस्ट में पात्र पाए गए सभी अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन और पात्रता जांच प्रक्रिया के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।

Also read IBPS Recruitment 2026: आईबीपीएस में सर्वर एडमिनिस्ट्रेटर सहित विभिन्न पदों पर भर्ती, चयन प्रक्रिया जानें

RSSB Driver Recruitment 2026: रिक्तियों की संख्या

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा यह भर्ती प्रक्रिया राजस्थान के विभिन्न सरकारी कार्यालयों में वाहन चालक के कुल 2,756 पदों पर नियुक्ति के लिए आयोजित की जा रही है, जिनमें गैर-अनुसूचित क्षेत्र के 2,602 और अनुसूचित क्षेत्र के 154 पद शामिल हैं।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]