RSSB Platoon Commander Admit Card 2025: आरएसएसबी प्लाटून कमांडर एडमिट कार्ड sso.rajasthan.gov.in पर जारी
Santosh Kumar | November 19, 2025 | 06:27 PM IST | 1 min read
परीक्षार्थियों को परीक्षा समय से दो घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा। परीक्षा प्रारंभ होने से 1 घंटा पहले तक प्रवेश की अनुमति होगी।
नई दिल्ली: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएसबी) ने प्लाटून कमांडर भर्ती 2025 के लिए एडमिट कार्ड आज जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार एसएसओ राजस्थान पोर्टल sso.rajasthan.gov.in या recruitment.rajasthan.gov.in पर लॉग इन करके अपना आरएसएसबी प्लाटून कमांडर हॉल टिकट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं। आरएसएसबी भर्ती 2025 परीक्षा 22 नवंबर को राज्य भर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
आरएसएसबी प्लाटून कमांडर भर्ती 2025 परीक्षा 2 पालियों में होगी। प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा में दो पेपर होंगे: पेपर 1, जो सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगा, और पेपर 2, जो दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक चलेगा।
परीक्षार्थी परीक्षा के बाद प्रश्नपत्र पुस्तिका और ओएमआर शीट की कार्बन कॉपी घर ले जा सकेंगे। परीक्षार्थियों को परीक्षा समय से दो घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा। परीक्षा प्रारंभ होने से 1 घंटा पहले तक प्रवेश की अनुमति होगी।
RSSB Admit Card 2025: एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आरएसएसबी प्लाटून कमांडर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर 'गेट एडमिट कार्ड' सेक्शन पर क्लिक करें।
- आरएसएसबी एडमिट कार्ड लिंक को ओपन करें।
- आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज कर आईडी लॉगिन करें।
- आरएसएसबी एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- इसमें दर्ज विवरण की जांच करें और प्रवेश पत्र डाउनलोड करें।
RSSB Admit Card 2025: कार्बन कॉपी सुरक्षित रखनी होगी
केंद्र पर अभ्यर्थी की पहचान की पुष्टि ई-प्रवेश पत्र, मूल फोटो पहचान पत्र और आधार कार्ड से की जाएगी। आधार कार्ड पर जन्मतिथि अनिवार्य है। विशेष परिस्थितियों में, पैन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस या मतदाता पहचान पत्र मान्य होंगे।
उम्मीदवारों को भर्ती परीक्षा के लिए ड्रेस कोड का पालन करना होगा, जिसकी विस्तृत जानकारी वेबसाइट पर दी गई है। आरएसएसबी ड्राइवर अंतिम परिणाम की प्रक्रिया पूरी होने तक उत्तर पुस्तिका की कार्बन कॉपी सुरक्षित रखनी होगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’