RSSB NHM Admit Card 2025: राजस्थान एनएचएम एडमिट कार्ड आज से डाउनलोड करें; डायरेक्ट लिंक, परीक्षा तिथियां जानें
Abhay Pratap Singh | May 30, 2025 | 11:14 AM IST | 2 mins read
राजस्थान में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत संविदा के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए परीक्षाएं 2 जून से 6 जून, 2025 तक कई पालियों में आयोजित की जाएंगी।
नई दिल्ली: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा आज यानी 30 से एनएचएम संविदा भर्ती परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध करा दिया जाएगा। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार एसएसओ आईडी की सहायता से राजस्थान एनएचएम 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
राजस्थान में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए परीक्षाएं 2 जून से 6 जून, 2025 तक कई पालियों में आयोजित की जाएंगी। इस भर्ती अभियान के तहत ब्लॉक प्रोग्राम ऑफिसर, सोशल वर्कर, सीनियर काउंसलर, अकाउंट्स असिस्टेंट, फिजियोथेरेपिस्ट, हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेटर, ऑडियोलॉजिस्ट, बायो-मेडिकल इंजीनियर सहित अन्य पदों को भरा जाएगा।
आरएसएसबी एनएचएम परीक्षा 2025 में उपस्थित होने के लिए उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ एक मूल पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड/ पैन कार्ड आदि ले जाना होगा। परीक्षा स्थल पर परीक्षार्थियों का फेस रिकग्निशन और बायोमेट्रिक सत्यापन किया जाएगा। आरएसएसबी द्वारा उक्त पदों पर संविदा के तहत कुल 13,252 पदों को भरा जाएगा।
RSSB NHM 2025 Admit Card: कैसे डाउनलोड करें?
कैंडिडेट इन चरणों का पालन करके राजस्थान एनएचएम एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- ‘एडमिट कार्ड प्राप्त करें’ विकल्प पर क्लिक करें।
- सूची से संबंधित भर्ती परीक्षा का चयन करें।
- अपना आवेदन संख्या व जन्म तिथि दर्ज करें और सबमिट करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट लें।
आधिकारिक सूचना के अनुसार, “उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि निर्धारित समय से कम से कम दो घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करें। रिपोर्टिंग विंडो बंद होने के बाद प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।”
RSSB NHM Recruitment 2025 Exam Dates: परीक्षा तिथियां
नीचे दी गई सारणी में राजस्थान एनएसएम परीक्षा तिथियों की जांच कर सकते हैं:
| पद | परीक्षा तिथि | परीक्षा समय |
|---|---|---|
|
ब्लॉक कार्यक्रम अधिकारी |
2 जून, 2025 |
सुबह 9:30 बजे - दोपहर 12:00 बजे तक |
|
सामाजिक कार्यकर्ता/चिकित्सा सामाजिक कार्यकर्ता |
2 जून, 2025 |
दोपहर 3:00 बजे - शाम 5:30 बजे |
|
सीनियर काउंसलर |
3 जून, 2025 |
सुबह 9:30 बजे - दोपहर 12:00 बजे तक |
|
लेखा सहायक |
3 जून, 2025 |
दोपहर 3:00 बजे – शाम 5:30 बजे |
|
फिजियोथेरेपिस्ट सहायक / फिजियोथेरेपिस्ट |
4 जून, 2025 |
सुबह 9:30 बजे - दोपहर 12:00 बजे तक |
|
अस्पताल प्रशासक |
5 जून, 2025 |
सुबह 9:30 बजे - दोपहर 12:00 बजे तक |
|
पुनर्वास कार्यकर्ता |
5 जून, 2025 |
दोपहर 3:00 बजे - शाम 5:30 बजे |
|
ऑडियोलॉजिस्ट/स्पीच थेरेपिस्ट |
6 जून, 2025 |
सुबह 9:30 बजे - दोपहर 12:00 बजे तक |
|
बायोमेडिकल इंजीनियर |
6 जून, 2025 |
दोपहर 3:00 बजे - शाम 5:30 बजे |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’