RSSB Lab Assistant 2026 DV: आरएसएसबी लैब असिस्टेंट डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शेड्यूल जारी, 272 उम्मीदवार पात्र

Abhay Pratap Singh | October 14, 2026 | 11:47 AM IST | 1 min read

आयोग ने डीवी के लिए चयनित अभ्यर्थियों के रोल नंबर, रैंक, क्रम संख्या, नाम, एप्लीकेशन नंबर, कैटेगरी और पिता का नाम सहित अन्य विवरण भी जारी किए हैं।

आरएसएसबी ने लैब असिस्टेंट डीवी के लिए दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग (RSSC) ने आज प्रयोगशाला सहायक (Lab Assistant - भूगोल) संयुक्त सीधी भर्ती 2026 के लिए दस्तावेज सत्यापन (DV) कार्यक्रम जारी कर दिया है। आरएसएसबी लैब असिस्टेंट डीवी 2026 का आयोजन पात्र उम्मीदवारों के लिए 15 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक किया जाएगा।

लिखित परीक्षा के आधार पर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए कुल 272 उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट किए गए हैं, जिनमें नॉन-टीएसपी के 234 और टीएसपी के 38 कैंडिडेट हैं। आयोग ने डीवी के लिए चयनित अभ्यर्थियों के रोल नंबर, रैंक, क्रम संख्या, नाम, एप्लीकेशन नंबर, कैटेगरी और पिता का नाम सहित अन्य विवरण भी जारी किए हैं।

नोटिस के अनुसार, “राजस्थान संगीत संस्थान, जयपुर संकुल परिसर, जेएलएन मार्ग, जयपुर में सुबह 11:00 बजे आवश्यक घोषणा पत्र/ शपथ पत्र तथा आवश्यक दस्तावेजों की सत्यापित एवं मूल प्रति के साथ उपस्थित हों। मूल दस्तावेजों के बिना किसी अभ्यर्थी को दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा।”

आयोग ने कहा कि डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए निर्धारित समय से 30 मिनट पहले काउंसलिंग स्थल पर पहुंचना होगा अन्यथा अभ्यर्थी को सत्यापन प्रक्रिया से वंचित कर दिया जाएगा। आरएसएसबी लैब असिस्टेंट डीवी दिशा-निर्देश के लिए उम्मीदवारों को आयोग की वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध नोटिस जांचने की सलाह दी गई है।

Also read RSSB ANM Cut Off Marks 2026: आरएसएसबी महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता भर्ती के संशोधित कटऑफ मार्क्स जारी

RSSB Lab Assistant Document Verification 2026 Schedule: दस्तावेज सत्यापन कार्यक्रम

नीचे सारणी में आरएसएसबी लैक असिस्टेंट डीवी शेड्यूल 2026 जांच सकते हैं:

क्रम संख्या संलग्न सूची अनुसार क्रम संख्या दस्तावेज सत्यापन की तिथि

1

क्रम संख्या 1 से 55 (NTSP संलग्न सूची अनुसार)

15-10-2026

2

क्रम संख्या 56 से 110 (NTSP संलग्न सूची अनुसार)

16-10-2026

3

क्रम संख्या 111 से 165 (NTSP संलग्न सूची अनुसार)

21-10-2026

4

क्रम संख्या 166 से 220 (NTSP संलग्न सूची अनुसार)

22-10-2026

5

क्रम संख्या 221 से 238 (NTSP संलग्न सूची अनुसार)

23-10-2026

6

क्रम संख्या 1 से 38 (TSP संलग्न सूची अनुसार)

23-10-2026

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]