RSSB Recruitment 2025: जमादार भर्ती के लिए पदों की संख्या बढ़ी; आयुष ऑफिसर के ऑफलाइन एडमिट कार्ड आज से उपलब्ध
Santosh Kumar | December 23, 2025 | 02:09 PM IST | 1 min read
जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, आरएसएसबी जमादार ग्रेड-II भर्ती में अब नॉन-शेड्यूल्ड एरिया के लिए 80 पद और शेड्यूल्ड एरिया के लिए 9 पद होंगे।
नई दिल्ली: राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड (आरएसएसबी) ने जमादार ग्रेड-II भर्ती 2025 और आयुष ऑफिसर भर्ती के बारे में जरूरी अपडेट जारी किए हैं। बोर्ड ने जमादार भर्ती में वैकेंसी की संख्या बढ़ा दी है। पहले कुल 72 पद थे, जिनमें से 64 पद नॉन-शेड्यूल्ड एरिया के लिए और 8 पद शेड्यूल्ड एरिया के लिए थे। अब विभाग ने पदों की संख्या बढ़ाकर कुल 89 कर दी है। इस संबंध में अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जारी की गई है।
जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, आरएसएसबी जमादार ग्रेड-II भर्ती में अब नॉन-शेड्यूल्ड एरिया के लिए 80 पद और शेड्यूल्ड एरिया के लिए 9 पद होंगे। इसके आधार पर पदों का नया और संशोधित क्लासिफिकेशन जारी किया गया है।
इसके अलावा, जो उम्मीदवार कोर्ट के आदेश के अनुसार आयुष ऑफिसर पद के लिए एप्लीकेशन ऑफलाइन जमा कर चुके हैं, वे राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड के ऑफिस से परीक्षा के लिए अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।
RSSB Recruitment 2025: डॉक्यूमेंट्स दिखाने पर मिलेगा प्रवेश पत्र
आरएसएसबी आयुष ऑफिसर भर्ती 2025 परीक्षा 26 दिसंबर को होगी। उम्मीदवार इन डॉक्यूमेंट्स के साथ कार्यदिवसों के दौरान ऑफिस जाकर अपना प्रोविजनल एडमिट कार्ड ऑफलाइन प्राप्त कर सकते हैं-
- न्यायालय आदेश की प्रति (जिसमें अभ्यर्थी का नाम अंकित हो),
- दो नवीनतम पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो (जो एक माह से ज्यादा पुरानी न हो),
- कोई दो मूल पहचान पत्र (स्वयं प्रमाणित प्रतिलिपि के साथ)
- न्यायालय आदेश एवं आवेदन पत्र में अंकित अभ्यर्थी के नाम एवं अन्य विवरण में भिन्नता होने पर इस बाबत् नोटरी से प्रमाणित नॉन ज्यूडिशियल शपथ पत्र
जिन कैंडिडेट्स ने माननीय कोर्ट के आदेशों के अनुसार बोर्ड ऑफिस में अपने एप्लीकेशन फॉर्म जमा किए हैं, वे एडमिट कार्ड लेते समय अपने ऑफलाइन फॉर्म में सुधार कर सकते हैं। ऑफलाइन फॉर्म में सुधार करने का यह आखिरी मौका है।
अगली खबर
]RSSB Exams: आरएसएसबी सीईटी, लैब असिस्टेंट और एग्रीकल्चर सुपरवाइजर भर्ती परीक्षाएं स्थगित, नई डेट की घोषणा जल्द
इससे पहले, सीईटी ग्रेजुएशन लेवल की परीक्षा फरवरी 2026 में, लैब असिस्टेंट की परीक्षा भी फरवरी में और एग्रीकल्चर सुपरवाइजर की परीक्षा मार्च 2026 में होने वाली थी, लेकिन अब इन्हें टाल दिया गया है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच