RSSB Exam Calendar 2026: आरएसएसबी ने वनपाल, लिपिक ग्रेड-2 और महिला पर्यवेक्षक परीक्षा तिथि में किया बदलाव
Abhay Pratap Singh | May 13, 2026 | 04:01 PM IST | 2 mins read
आरएसएसबी ने जनवरी माह में आरएसएसबी परीक्षा कैलेंडर 2026 जारी किया था, जिसमें बोर्ड द्वारा आयोजित अधिकतर भर्ती परीक्षाओं की तिथियां दी गई थीं।
नई दिल्ली: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने पर्यवेक्षक महिला सीधी भर्ती परीक्षा 2026 के लिए संशोधित तिथियों के संबंध में आधिकारिक सूचना जारी कर दी है। नवीनतम नोटिस के अनुसार, आरएसएसबी महिला पर्यवेक्षक 2026 परीक्षा अब 24 जुलाई को आयोजित की जाएगी। पहले, यह परीक्षा 18 जून को निर्धारित थी।
बोर्ड द्वारा जारी नवीनतम सूचना तीन भर्ती परीक्षाओं के लिए जारी की गई है, जिनमें फॉरेस्टर डायरेक्ट रिक्रूटमेंट एग्जाम 2026, क्लर्क ग्रेड-2/ जूनियर असिस्टेंट डायरेक्ट रिक्रूटमेंट एग्जाम-2025 और सुपरवाइजर फीमेल डायरेक्ट रिक्रूटमेंट एग्जाम 2026 शामिल है। वनपाल और क्लर्क ग्रेड 2 परीक्षा तिथियों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
RSSB New Exam Schedule 2026: संशोधित परीक्षा कार्यक्रम
नीचे सारणी में उम्मीदवार वनपाल, लिपिक ग्रेड-2 और महिला पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा के लिए संशोधित शेड्यूल जांच सकते हैं:
| परीक्षा का नाम |
सीईटी/नॉन सीईटी |
परीक्षा तिथि |
|---|---|---|
|
वनपाल सीधी भर्ती परीक्षा 2026 |
सीईटी (एसआर. एसईसी.) |
28 जून 2026 |
|
लिपिक ग्रेड-2/ जूनियर असिस्टेंट सीधी भर्ती परीक्षा 2025 |
सीईटी (एसआर. एसईसी.) |
05 जुलाई 2026 |
|
पर्यवेक्षक महिला सीधी भर्ती परीक्षा 2026 |
सीईटी (स्नातक) |
24 जुलाई 2026 |
Also read RSSB Lab Assistant Admit Card 2026: आरएसएसबी लैब असिस्टेंट एडमिट कार्ड जारी, 9-10 मई को परीक्षा
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, कुछ परीक्षाओं के आयोजन में बदलाव किया गया है। संशोधित कार्यक्रम के तहत महिला सीधी भर्ती परीक्षा-2026 की परीक्षा तिथि 18 जून 2026 से बदल दी गई है, जबकि वनपाल सीधी भर्ती परीक्षा-2026 की तिथि वैसी ही है। बोर्ड ने कहा कि परीक्षाओं का आयोजन नई निर्धारित तिथियों के अनुसार किया जाएगा।
आरएसएसबी एग्जाम कैलेंडर 2025-26 में क्रम संख्या 39 से 44 तक अंकित परीक्षाओं का कार्यक्रम यथावत रहेगा। परीक्षार्थियों के लिए प्रवेश पत्र उचित समय पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए बोर्ड की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
RSSB Admit Card 2026: एडमिट कार्ड डाउनलोड चरण
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार राजस्थान एग्जाम एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:
- आरएसएसबी की वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध एडमिट कार्ड टैब पर क्लिक करें।
- अब, भर्ती परीक्षा से संबंधित लिंक पर विजिट करें।
- लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- आरएसएसबी एडमिट कार्ड 2026 जांचें और डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]NEET UG 2026: मेडिकल एसोसिएशन ने नीट यूजी परीक्षा प्रणाली में सुधार को लेकर सुप्रीम कोर्ट में लगाई गुहार
एफएआईएमए ने शीर्ष अदालत से यह भी अनुरोध किया कि वह एक उच्च-स्तरीय निगरानी समिति का गठन करे, जिसकी अध्यक्षता उच्चतम न्यायालय के एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश द्वारा की जाए
Press Trust of India | 2 mins readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच