RSSB MVSI DV Dates: मोटर वाहन उप-निरीक्षक पदों के लिए दस्तावेज सत्यापन प्रोसेस 16 नवंबर से शुरू, गाइडलाइन जारी
Santosh Kumar | November 13, 2026 | 10:48 PM IST | 2 mins read
बोर्ड ने भर्ती परीक्षा 2021 के तहत डीवी शेड्यूल जारी किया है। 6 अप्रैल 2022 को जारी परिणाम में 3 गुना अभ्यर्थियों को अस्थायी रूप से चयनित किया गया था। अब इन अभ्यर्थियों की पात्रता और मूल दस्तावेजों की जांच की जाएगी।
नई दिल्ली: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएसबी) की मोटर वाहन उप-निरीक्षक (एमवीएसआई) भर्ती-2021 से जुड़े अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत भरी खबर आई है। परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग ने दस्तावेज सत्यापन कार्यक्रम की विस्तृत गाइडलाइन जारी कर दी है। इस प्रक्रिया का आगाज 16 नवंबर से होगा। परिवहन विभाग ने दस्तावेज सत्यापन के सुचारू संचालन के लिए 6 दलों का गठन किया है।
बोर्ड ने भर्ती परीक्षा 2021 के तहत डीवी शेड्यूल जारी किया है। 6 अप्रैल 2022 को जारी परिणाम में 3 गुना अभ्यर्थियों को अस्थायी रूप से चयनित किया गया था। अब इन अभ्यर्थियों की पात्रता और मूल दस्तावेजों की जांच की जाएगी।
RSSB MVSI DV Dates: डीवी प्रक्रिया के लिए टीमें गठित
दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया पूरी करने के लिए सत्यापन टीमें गठित की गई हैं। परिणामों के आधार पर शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के लिए दस्तावेज सत्यापन का कार्यक्रम आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जारी किया गया है।
वे उम्मीदवार जो 6 अप्रैल, 2022 को घोषित परिणामों में शामिल थे, लेकिन बोर्ड के समक्ष दस्तावेज सत्यापन या शारीरिक फिटनेस मूल्यांकन के लिए उपस्थित नहीं हुए, उन्हें इस दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया में शामिल नहीं किया गया है।
जिन उम्मीदवारों ने आवश्यक दस्तावेज जमा नहीं किए, उन्हें 21 नवंबर को शेष दस्तावेज जमा करने का एक और अवसर दिया जाएगा। यदि कोई उम्मीदवार उपस्थित नहीं होता है, तो उसे डीवी प्रक्रिया से बाहर कर दिया जाएगा।
RSSB MVSI DV Dates: मूल दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना होगा
यह भर्ती प्रक्रिया काफी समय से लंबित थी। उम्मीदवारों को तय तिथि, समय और स्थान पर मूल दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना होगा। बोर्ड ने कहा है कि सभी प्रमाणपत्रों के साथ उनकी स्व-सत्यापित प्रतियां भी लानी होंगी।
कार्य अनुभव से संबंधित दस्तावेजों की विशेष जांच की जाएगी। गलत या अधूरी जानकारी देने पर उम्मीदवार को अयोग्य ठहराया जा सकता है। सत्यापन प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने पर जोर दिया गया है।
अगली खबर
]RSSB Teaching Associate Exam 2026: जीके पेपर के लिए 445 उम्मीदवारों के वैध रोल नंबर संबंधी दिशानिर्देश जारी
17 नवंबर को होने वाले सामान्य अध्ययन के पेपर के लिए, बोर्ड ने स्पष्ट कर दिया है कि जिन उम्मीदवारों ने एक से अधिक विषयों के लिए आवेदन किया है, उन्हें (रोल नंबर के आधार पर) किस एडमिट कार्ड का उपयोग करना चाहिए।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी