RSSB CET Admit Card 2026: आरएसएसबी सीईटी एडमिट कार्ड सीनियर सेकेंडरी लेवल के लिए जारी, एग्जाम डेट जानें
Abhay Pratap Singh | November 26, 2026 | 06:24 PM IST | 2 mins read
आरएसएसबी सीईटी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: राजस्थान कर्मचारी चयन मंडल (RSSB) ने आज समान पात्रता परीक्षा (CET - सीनियर सेकेंडरी स्तर) 2026 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। सफलतापूर्वक आवेदन पत्र भरने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर आरएसएसबी सीईटी सीनियर सेकेंडरी लेवल एडमिट कार्ड 2026 जांच सकते हैं।
आरएसएसबी सीईटी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। अभ्यर्थियों को हॉल टिकट में अपना नाम, रोल नंबर, पंजीकरण संख्या, परीक्षा तिथि व समय, परीक्षा पाली, रिपोर्टिंग टाइम, परीक्षा केंद्र का पता और परीक्षा दिवस निर्देश सहित अन्य विवरण सत्यापित करना चाहिए।
RSSB CET (10+2) Exam Date 2026: परीक्षा कार्यक्रम
बोर्ड द्वारा राजस्थान सीईटी 10+2 परीक्षा 1, 2 और 3 दिसंबर, 2026 को प्रत्येक दिन दो पालियों में ढाई-ढाई घंटे की अवधि में आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली की परीक्षा का समय सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक निर्धारित है, जबकि द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक कराई जाएगी।
परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों को आरएसएसबी सीईटी हॉल टिकट 2026 के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र जैसे आधारकार्ड/ वोटरआईडी/ पैनकार्ड आदि और पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य है। इसके अलावा, नीले रंग की पारदर्शी बाल पेन और प्रवेश पत्र में उल्लिखित सामग्री लाने की अनुमति दी गई है।
उम्मीदवारों को एग्जाम सेंटर पर निर्धारित परीक्षा समय से कम से कम 2 घंटे उपस्थित होना चाहिए। परीक्षा शुरू होने से 1 घंटा पहले केंद्र का गेट बंद कर दिया जाएगा और इसके बाद किसी भी स्थिति में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को नवीनतम नोटिस जांचने की सलाह दी गई है।
RSSB CET Senior Secondary Level Admit Card 2026: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार राजस्थान सीईटी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:
- डायरेक्ट लिंक https://rssb.rajasthan.gov.in/admitcards पर जाएं।
- होमपेज पर, ‘सीईटी - सीनियर सेकेंडरी स्तर 2026 प्रवेश पत्र’ लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- उम्मीदवार अपना हॉल टिकट जांचें और प्रिंट निकाल लें।
अगली खबर
]RSSB CET Exam 2026: राजस्थान सीईटी 12वीं-स्तरीय परीक्षा का नया शेड्यूल जारी, एग्जाम 1 दिसंबर से 2 शिफ्ट में
सीनियर सेकेंडरी स्तर के लिए कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीईटी) अब 1 से 3 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा। पहले यह परीक्षा अक्टूबर में प्रस्तावित थी, लेकिन पंचायती राज और स्थानीय निकाय चुनावों के कारण इसकी तारीखें बदल दी गईं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- MPPSC Exam Calendar 2027: एमपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर mppsc.mp.gov.in पर जारी, परीक्षावार तिथियां जानें
- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र