RSSB Ayush Officer Final Result 2026: आरएसएसबी आयुष ऑफिसर फाइनल रिजल्ट rssb.rajasthan.gov.in पर जारी
Saurabh Pandey | August 13, 2026 | 02:43 PM IST | 1 min read
आरएसएसबी ने आयुष ऑफिसर भर्ती का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। भर्ती परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
नई दिल्ली : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने आयुष ऑफिसर भर्ती का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। आयुष ऑफिसर पदों के लिए चयन प्रक्रिया में शामिल और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन राउंड में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आरएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से आयुष ऑफिसर फाइनल रिजल्ट 2026 पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
राजस्थान आयुष ऑफिसर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 26 दिसंबर 2025 को आयोजित की गई थी। परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों के लिए अब फाइनल रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी कर दिया है।
RSSB Ayush Officer Final Result 2026: रिजल्टडाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आरएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन में जाएं।
- अब आयुष ऑफिसर फाइनल रिजल्ट 2026 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रिजल्ट की पीडीएफ स्क्रीन पर खुल जाएगी।
- अब पीडीएफ में अपना नाम और रोल नंबर सर्च करें।
- अंत में रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।
RSSB Ayush Officer Final Result 2026: रिजल्ट डिटेल्स करें चेक
आरएसएसबी आयुष ऑफिसर फाइनल रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को पीडीएफ में अपना रोल नंबर, नाम, अभिभावक का नाम और अन्य जरूरी विवरण ध्यान से चेक करना चाहिए।
RSSB Ayush Officer Recruitment 2026: परीक्षा विवरण
राजस्थान आयुष ऑफिसर लिखित परीक्षा का आयोजन राजस्थान के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 26 दिसंबर, 2026 को किया गया था। परीक्षा के बाद 28 जनवरी, 2026 को प्रोविजनल आंसर-की जारी की गई थी। इसके बाद परिणामों की घोषणा 10 अप्रैल, 2026 और फाइनल आंसर-की 25 अप्रैल, 2026 को जारी की गई थी। इस परीक्षा के माध्यम से कुल 1522 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। इसमें 1327 पद नॉन टीएसपी क्षेत्र के लिए और 195 पद टीएसपी क्षेत्र के लिए आरक्षित किए गए हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई