RSSB ANM Cut Off Marks 2026: आरएसएसबी महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता भर्ती के संशोधित कटऑफ मार्क्स जारी

Santosh Kumar | October 14, 2026 | 10:38 AM IST | 1 min read

इससे पहले, 29 सितंबर को बोर्ड ने डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद फाइनल रूप से चुने गए उम्मीदवारों की मेरिट-आधारित लिस्ट जारी की।

आरएसएसबी महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता कटऑफ मार्क्स rssb.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएसबी) ने ऑक्सिलरी नर्स मिडवाइफ (एएनएम) कॉन्ट्रैक्ट पर भर्ती 2023 के लिए संशोधित कट-ऑफ मार्क्स जारी किए हैं। यह लिस्ट डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद चुने गए कैंडिडेट्स की मेरिट के आधार पर तैयार की गई है और इसे ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर देखा जा सकता है। कुल 3,058 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया चल रही है।

आरएसएसबी की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, नतीजे राजस्थान हाई कोर्ट में दायर मामलों के अंतिम फैसले पर निर्भर करेंगे। आरएसएसबी ने अलग-अलग कैटेगरी के लिए अलग-अलग कट-ऑफ मार्क्स घोषित किए हैं-

श्रेणी

अंतिम कटऑफ

जन्म तिथि

जनरल

120.0000

06/11/2002

जनरल-ईडबल्यूएस

35.6667

03/08/2000

एससी

61.6667

15/08/1991

ओबीसी

100.0000

07/07/2002

एमबीसी

62.0000

01/01/1993

एलडी/सीपी

15.3333

—

Also read RSSB Junior Instructor DV: खाली पदों के लिए 500 उम्मीदवारों की सूची व स्क्रूटनी फॉर्म जारी, 13 अक्टूबर से डीवी

उम्मीदवार आरएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर और रिजल्ट सेक्शन से पीडीएफ डाउनलोड करके अपना स्टेटस देख सकते हैं। चुने गए उम्मीदवारों से नियुक्ति की आगे की प्रक्रिया के लिए संबंधित विभाग संपर्क करेगा।

इससे पहले, 29 सितंबर को बोर्ड ने डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद फाइनल रूप से चुने गए उम्मीदवारों की मेरिट-आधारित लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर, रैंक, कैटेगरी और मार्क्स जैसी जानकारी शामिल है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]