RSSB Agriculture Supervisor Admit Card 2026: राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक एडमिट कार्ड जारी, 18 अप्रैल को परीक्षा
Saurabh Pandey | April 13, 2026 | 09:05 AM IST | 1 min read
राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा के लिए जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी SSO ID, एप्लिकेशन नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने कृषि पर्यवेक्षक भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार अपने एसएसओ आईडी और पंजीकरण विवरण का उपयोग करके आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा के लिए जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी SSO ID, एप्लिकेशन नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।
राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक परीक्षा के लिए वैलिड एडमिट कार्ड की प्रिंटेड प्रति के बिना किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा हॉल में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड पर दिए गए समय के अनुसार अपने निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर पहुंचें।
RSSB Agriculture Supervisor Admit Card: एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आरएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर एडमिट कार्ड या कैंडिडेट्स कॉनर्र सेक्शन पर जाएं।
- अब "कृषि पर्यवेक्षक प्रवेश पत्र 2026" वाले लिंक पर क्लिक करें।
- अपना एसएसओ आईडी, आवेदन संख्या/पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
- आवश्यक विवरण सबमिट करें और स्क्रीन पर अपना एडमिट कार्ड देखें।
- आरएसएसबी कृषि पर्यवेक्षक एडमिट कार्ड पीडीएफ फाइल डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें।
RSSB Agriculture Supervisor Admit Card: एडमिट कार्ड विवरण
- उम्मीदवार का पूरा नाम
- रजिस्ट्रेशन / एप्लिकेशन नंबर
- रोल नंबर
- उम्मीदवार की फोटो और हस्ताक्षर
- परीक्षा की तारीख और दिन
- रिपोर्टिंग समय
- परीक्षा केंद्र का नाम और पता
- परीक्षा की अवधि
- विषय / पेपर से संबंधित जानकारी
- महत्वपूर्ण परीक्षा निर्देश
RSSB Agriculture Supervisor Exam: परीक्षा तिथि
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा कृषि पर्यवेक्षक पदों को भरने के लिए 18 अप्रैल, 2026 को ऑफलाइन परीक्षा आयोजित की जाएगी। आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, कृषि पर्यवेक्षक परीक्षा पेन-एंड-पेपर (ऑफलाइन) मोड में ओएमआर शीट का उपयोग करके आयोजित की जाएगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल