RSSB 4th Grade Answer Key 2025: आरएसएसबी ग्रुप डी आंसर की rssb.rajasthan.gov.in पर जारी, जानें ऑब्जेक्शन डेट
Santosh Kumar | October 18, 2025 | 09:41 AM IST | 2 mins read
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 53,749 पदों को भरा जाना है, जिनमें 48,199 नॉन-टीएसपी और 5,550 टीएसपी क्षेत्र के पद शामिल हैं।
नई दिल्ली: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएसबी) ने ग्रुप डी (चतुर्थ श्रेणी) भर्ती परीक्षा 2025 की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। आरएसएसबी ग्रुप डी आंसर की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है, जहां उम्मीदवार अपने उत्तर देख सकते हैं। आरएसएसबी चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा 19, 20 और 21 सितंबर को विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई और लाखों उम्मीदवारों ने इसमें भाग लिया। बोर्ड ने सभी पालियों के लिए अलग-अलग आंसर की पीडीएफ अपलोड की है।
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 53,749 पदों को भरा जाना है, जिनमें 48,199 नॉन-टीएसपी और 5,550 टीएसपी क्षेत्र के पद शामिल हैं। यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) या ऑफलाइन मोड में आयोजित की गई थी।
RSSB 4th Grade Answer Key 2025: आंसर की ऑब्जेक्शन डेट
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि अंतिम परिणाम उत्तर कुंजियों की समीक्षा के बाद जारी किए जाएंगे। आरएसएसबी ग्रुप डी आंसर की पर आपत्तियां दर्ज करने की सुविधा जल्द ही शुरू की जाएगी। अभ्यर्थी पोर्टल पर अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे।
आरएसएसबी अध्यक्ष ने आपत्ति विंडो के बारे में जानकारी साझा करते हुए बताया कि आपत्ति की तिथि दिवाली के बाद घोषित की जाएगी। उन्होंने कहा, "रिजल्ट की हमको जल्दी नहीं करनी चाहिए, उसी में इस भर्ती के कैंडिडेट्स का हित होगा।"
प्रत्येक प्रश्न के लिए ₹100 का गैर-वापसी योग्य शुल्क लिया जाएगा। आपत्तियों में मान्य संदर्भ और साक्ष्य शामिल होने चाहिए, अन्यथा उन्हें अस्वीकार किया जा सकता है। आपत्ति की अंतिम तिथि के बाद आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएंगी।
RSSB Group D Answer Key 2025: कैसे करें डाउनलोड?
इससे पहले, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएसबी) ने चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा 2025 की सभी पालियों के प्रश्न पत्र जारी किए। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in के माध्यम से प्रश्न पत्र देख सकते हैं।
आरएसएसबी फोर्थ ग्रेड आंसर की डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। उत्तर कुंजी वेबसाइट पर 'कैंडिडेट कॉर्नर' सेक्शन में उपलब्ध हैं, जहां से उम्मीदवार उन्हें आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
परीक्षा 2 पालियों मेंबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की गई। आरएसएसबी भर्ती परीक्षा की प्रत्येक पाली में 120 बहुविकल्पीय प्रश्न थे, जिन्हें हल करने के लिए दो घंटे का समय निर्धारित था।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल