RSMSSB Recruitment 2024: राजस्थान क्लर्क, जूनियर असिस्टेंट के 4,197 पदों पर आवेदन शुरू, ऐसे करें अप्लाई
Santosh Kumar | February 21, 2024 | 10:39 AM IST | 1 min read
एलडीसी क्लर्क भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित की गई है।
नई दिल्ली: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएमएसएसबी) ने जूनियर असिस्टेंट, लोअर डिवीजन क्लर्क (ग्रेड 2) की 4197 रिक्तियों के लिए पंजीकरण विंडो खोली है। योग्य उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जाकर परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती के माध्यम से राजस्थान लोक सेवा आयोग शासन सचिवालय और राज्य के अधीनस्थ विभागों/कार्यालयों में नियुक्तियां की जाएंगी। बोर्ड परीक्षा की तारीखें बाद में जारी करेगा।
RSMSSB Junior Assistant 2024: पात्रता मानदंड
एलडीसी क्लर्क भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु में छूट दी जाएगी।
इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं या उच्च स्तरीय सर्टिफिकेट कोर्स/कंप्यूटर सर्टिफिकेट आदि होना चाहिए। आवेदन करने से पहले पात्रता की विस्तृत जानकारी के लिए कृपया अधिसूचना पढ़ें।
RSMSSB LDC Clerk 2024: रिक्तियों की संख्या
आरएसएमएसएसबी भर्ती 2024 के माध्यम से जूनियर असिस्टेंट, लोअर डिवीजन क्लर्क (ग्रेड 2) की 4197 रिक्तियां भरी जानी हैं। रिक्तियों और विभागों की संख्या नीचे देखी जा सकती है-
|
पोस्ट नाम |
क्षेत्र |
कुल |
|
|
क्लर्क ग्रेड II |
नॉन टीएसपी |
645 |
|
|
कनिष्ठ सहायक |
नॉन टीएसपी |
2788 |
|
|
टीएसपी |
764 |
||
RSMSSB LDC Vacancy 2024: आवेदन शुल्क
राजस्थान एलडीसी भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले सामान्य, ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को 600 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। जबकि एससी, एसटी, ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर), पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के उम्मीदवारों को 400 रुपये का भुगतान करना होगा।
RSMSSB Recruitment 2024: आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आरएसएमएसएसबी भर्ती 2024 के लिए आवेदन कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- नवीनतम घोषणाओं में, RSMSSB Clerk Grade-ii And Junior Assistant Link पर क्लिक करें।
- मांगी गई जानकारी पोर्टल पर दर्ज कर पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करें।
- आवश्यक दस्तावेज और विवरण डालें।
- आवेदन शुल्क कर भुगतान कर पुष्टीकरण फॉर्म डाउनलोड करें।
अगली खबर
]SRFTI Entrance Exam 2024: सत्यजीत रे फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान प्रवेश कार्यक्रम की घोषणा, 18 फरवरी से आवेदन
अभ्यर्थी संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट srfti.ac.in से कार्यक्रम के लिए आवेदन कर सकते हैं। सत्यजीत रे फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान रजिस्ट्रेशन विंडो कल यानि 18 फरवरी से खोल रहा है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल