RSMSSB Exam Schedule 2024: राजस्थान जूनियर इंस्ट्रक्टर भर्ती परीक्षा कार्यक्रम rsmssb.rajasthan.gov.in पर जारी
Saurabh Pandey | November 11, 2024 | 10:52 PM IST | 1 min read
आरएसएमएसएसबी जूनियर इंस्ट्रक्टर एडमिट कार्ड 2024 लिंक आधिकारिक वेबसाइट www.rssb.rajasthan.gov.in या www.rsmssb.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध कराया जाएगा।
नई दिल्ली : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएमएसएसबी) ने जूनियर इंस्ट्रक्टर पदों की भर्ती के लिए परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। भर्ती परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर परीक्षा शेड्यूल देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
राजस्थान जूनियर इंस्ट्रक्टर भर्ती 2024 परीक्षा 19 और 20 नवंबर को आयोजित की जाएगी। दोनों ही दिन परीक्षाएं पहली पाली 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी।
RSMSSB Junior Instructor Exam Schedule: एडमिट कार्ड
राजस्थान जूनियर इंस्ट्रक्टर भर्ती 2024 परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए एडमिट 13 नवंबर को जारी किया जाएगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
RSMSSB Junior Instructor Admit Card: डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर एडमिट कार्ड टैब पर जाएं।
- जूनियर इंस्ट्रक्टर एडमिट कार्ड 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- अब लॉगिन करें और एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
- एडमिट कार्ड 2024 का एक प्रिंटआउट लें।
RSMSSB Junior Instructor Admit Card: एडमिट कार्ड डिटेल
- उम्मीदवार का नाम
- जन्म तिथि
- रोल नंबर
- परीक्षा तिथि
- परीक्षा का समय
- रिपोर्टिंग समय
- परीक्षा स्थल
- केंद्र कोड
- परीक्षा संचालन निकाय
- उम्मीदवार का फोटो और हस्ताक्षर
- परीक्षा संबंधी निर्देश
राजस्थान जूनियर इंस्ट्रक्टर भर्ती 2024 अभियान का लक्ष्य 1821 रिक्तियों के लिए उम्मीदवारों की नियुक्ति करना है। बोर्ड ने सोशल मीडिया पर परीक्षा से संबंधित तमाम तरह के फर्जी खबरों से सावधान रहने की सलाह दी है। इसके साथ उम्मीदवारों से आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह भी दी है।
अगली खबर
]GSSSB CCE Results 2024: जीएसएसएसबी सीसीई संशोधित परिणाम gsssb.gujarat.gov.in पर जारी; 4,304 पदों पर होगी भर्ती
गुजरात अधीनस्थ सेवा, कक्षा III (समूह ए और बी) संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा के लिए न्यूनतम योग्यता प्रतिशत 40 प्रतिशत है। भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण में जाने के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम योग्यता प्रतिशत स्कोर हासिल करना होगा।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल