RSMSSB Admit Card 2024: राजस्थान में कंप्यूटर, सीएचओ भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, 3 मार्च को एग्जाम
Abhay Pratap Singh | February 26, 2024 | 10:09 PM IST | 2 mins read
आरएसएमएसएसबी कंप्यूटर और सीएचओ पदों के लिए भर्ती परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे और दोपहर 3:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली: राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रिस्तरीय सेवा चयन बोर्ड (आरएसएमएसएसबी) ने कंप्यूटर और सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र आज यानी 26 फरवरी को जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
जारी शेड्यूल के अनुसार परीक्षा 3 मार्च 2024 को आयोजित की जाएगी। कंप्यूटर और सीएचओ पदों के लिए परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे और दोपहर 3:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित होगी। उम्मीदवारों लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि की मदद से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
इससे पहले आरएसएमएसएसबी सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी भर्ती परीक्षा 2022 का आयोजन 19 फरवरी 2023 को होना था। हालॉंकि, किन्हीं कारणवश यह परीक्षा रद्द कर दी गई थी। बोर्ड ने 29 दिसंबर 2023 को प्रेस विज्ञप्ति संख्या 829 के माध्यम से 3 मार्च 2024 को परीक्षा फिर से आयोजित करने की बात कही।
परीक्षा के दौरान उम्मीदवारों को एग्जाम सेंटर में प्रवेश पत्र ले जाना अनिवार्य है। हाल टिकट के साथ अभ्यर्थी को एक सरकारी आईडी जैसे आधार कार्ड व पैनकार्ड आदि ले जाना होगा। एडमिट कार्ड के बिना कैंडिडेट को आरएसएमएसएसबी कंप्यूटर, सीएचओ भर्ती परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं मिलेगी।
RSMSSB Computor and CHO Admit Card: डाउनलोड प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं:
- बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर एडमिट कार्ड टैब पर जाएं।
- कंप्यूटर, सीएचओ एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
इस भर्ती अभियान के तहत विभाग में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) के 3,531 पद और कंप्यूटर के कुल 583 पद भरे जाएंगे। आरएसएमएसएसबी कंप्यूटर, सीएचओ भर्ती परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे।
अगली खबर
]UKPSC Forest Guard Admit Card 2022: यूकेपीएससी फॉरेस्ट गार्ड पीईटी शेड्यूल और हाल टिकट psc.uk.gov.in पर जारी
उत्तराखंड वन विभाग में वन रक्षकों के पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा, पीईटी/ पीएसटी और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर उम्मीदवार का चयन होगा। चयनित उम्मीदवार को लेवल-3 के अनुसार 21,700 रुपये से 69,100 रुपये तक का वेतन दिया जाएगा।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी