MP: एमपी राज्य शिक्षा केंद्र ने बीएड, डीएलएड सहित विभिन्न टीचर ट्रेनिंग पाठ्यक्रमों की प्रवेश तिथियां की जारी
Saurabh Pandey | May 8, 2026 | 10:03 AM IST | 1 min read
राज्य शिक्षा केन्द्र के अपर संचालक डॉ. अरुण सिंह ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथियों के अनुसार राज्य शिक्षा केन्द्र की वेबसाइट rsk.mponline.gov.in पर ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं।
नई दिल्ली : राज्य शिक्षा केन्द्र, स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न शिक्षक प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों में प्रवेश की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। अभ्यर्थी राज्य शिक्षा केन्द्र की आधिकारिक वेबसाइट rsk.mponline.gov.in पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।
राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार एमएड, एमए मनोविज्ञान (व्यवहारिक), पीजीडीजीसी, बीएड, डीएलएड, डीपीएसई एवं पीजीडीईएलटी पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया अलग-अलग चरणों में होगी।
MP RSK Teacher Training Courses: कोर्सवाइज प्रवेश कार्यक्रम
- डीएलएड - 15 मई से 14 अगस्त 2026
- बीएड - 25 मई से 27 जुलाई 2026
- एमएड - 1 जून से 30 जुलाई 2026
- पीजीडीईएलटी - 3 जून से 22 जून 2026 तक
- डीपीएसई - 8 जून से 31 जुलाई 2026 तक
- एमए मनोविज्ञान एवं पीजीडीजीसी - 8 जून से 31 जुलाई 2026 तक
Also read CG PET Admit Card 2026: सीजी पीईटी एडमिट कार्ड vyapamprofile.cgstate.gov.in पर जारी, 14 मई को एग्जाम
सरकारी शिक्षण संस्थाओं में संचालित होंगे पाठ्यक्रम
यह प्रवेश प्रक्रिया राज्य की विभिन्न सरकारी शिक्षण संस्थाओं में संचालित पाठ्यक्रमों के लिए होगी। इसमें मुख्य रूप से निम्नलिखित संस्थान शामिल हैं-
- जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET)
- शासकीय अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय (CTE)
- प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान (IASE)
- विशेष संस्थान जैसे: अंग्रेजी भाषा (English), पूर्व प्राथमिक (Pre-primary), और मनोविज्ञान (Psychology) प्रशिक्षण महाविद्यालय।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा