RRB Section Controller Exam City Slip 2026: आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर एग्जाम सिटी स्लिप जारी, 11 फरवरी से परीक्षा
Saurabh Pandey | February 3, 2026 | 12:49 PM IST | 2 mins read
आरआरबी द्वारा जारी सूचना के अनुसार, आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर सिटी स्लिप 2026 आरआरबी की आधिकारिक क्षेत्रीय वेबसाइट पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है।
नई दिल्ली : रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर एग्जाम सिटी स्लिप 2026 जारी कर दी है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल- पंजीकरण संख्या और यूजर पासवर्ड का उपयोग करके सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप आरआरबी की सभी क्षेत्रीय वेबसाइटों पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। भारतीय रेलवे के विभिन्न क्षेत्रों में इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 368 सेक्शन कंट्रोलर पदों को भरा जाना है।
आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर पद की लिखित परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि परीक्षा हॉल में प्रवेश से पहले परीक्षा केंद्र पर आधार से जुड़ा बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण किया जाएगा। उम्मीदवारों को अपना मूल आधार कार्ड लाना अनिवार्य है।
यदि उम्मीदवारों ने अभी तक आधार सत्यापन नहीं कराया है, तो उन्हें www.rrbapply.gov.in पर लॉगिन करके अपनी पहचान सत्यापित करने की सलाह दी जाती है, ताकि परीक्षा केंद्र पर सुगम प्रवेश सुनिश्चित हो सके।
RRB Section Controller Exam City 2026: सिटी स्लिप डिटेल्स
- उम्मीदवार का नाम और फोटो
- जन्मतिथि
- उम्मीदवार की फोटो
- उम्मीदवार के हस्ताक्षर
- परीक्षा स्थल
- परीक्षा की तिथि और समय
- रोल नंबर
RRB Section Controller Exam City 2026: एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले अपने क्षेत्र की आधिकारिक आरआरबी वेबसाइट खोलें।
- सीईएन अधिसूचना / परीक्षा शहर / प्रवेश पत्र सेक्शन पर जाएं।
- आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा शहर विवरण 2026 पर क्लिक करें।
- अब अपना पंजीकरण नंबर, जन्मतिथि दर्ज कर कैप्चा/सुरक्षा कोड भरें।
- अब सबमिट या लॉगिन बटन पर क्लिक करें।
- आपका परीक्षा शहर, परीक्षा तिथि और शिफ्ट विवरण प्रदर्शित होगा।
- आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा शहर सूचना पर्ची डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट लें।
RRB Section Controller Admit Card 2026: एडमिट कार्ड
आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले ई-कॉल लेटर डाउनलोड करना शुरू हो जाएगा। उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
RRB Section Controller Exam 2026: परीक्षा तिथि
|
विज्ञापन संख्या (CEN)
|
पद का नाम
|
कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) की तिथियां
|
|
CEN 04/2025
|
सेक्शन कंट्रोलर (Section Controller)
|
11.02.2026 से 12.02.2026 तक
|
अप्रमाणित स्रोतों से गुमराह न हों
आरआरबी की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि अप्रमाणित स्रोतों से गुमराह न हों, दलालों से सावधान रहें जो अवैध लाभ के बदले नौकरी दिलाने के झूठे वादे करके उम्मीदवारों को गुमराह करने की कोशिश करते हैं। आरआरबी में चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) पर आधारित होता है और भर्ती केवल उम्मीदवारों की योग्यता के आधार पर होती है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा