RPF Constable Final Result 2024: आरआरबी आरपीएफ कांस्टेबल फाइनल रिजल्ट जारी, कैटेगरीवाइज कटऑफ अंक जानें
Saurabh Pandey | February 16, 2026 | 05:30 PM IST | 2 mins read
आरआरबी ने फाइनल रिजल्ट पैनल सूची के रूप में जारी कर दिया है। इस पीडीएफ में उन 4205 उम्मीदवारों के रोल नंबर हैं, जिन्हें नियुक्ति के लिए पैनल में शामिल किया गया है।
नई दिल्ली : रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने आरपीएफ कांस्टेबल भर्ती 2025 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। रिजल्ट आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर पीडीएफ फॉर्मेट में ऑनलाइन उपलब्ध है, जहां उम्मीदवार अपना रोल नंबर डालकर अपनी चयन स्थिति चेक कर सकते हैं।
उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि परिणाम डाक या ईमेल द्वारा नहीं भेजा जाएगा, इसलिए उम्मीदवारों को वेबसाइट पर जाकर अंतिम परिणाम सूची डाउनलोड करके स्वयं देखना होगा। आरपीएफ की कुल 4,208 रिक्तियों में से कांस्टेबल पद के लिए कुल 4,205 उम्मीदवारों का चयन किया गया है।
आरपीएफ कांस्टेबल परिणाम 2026 पीडीएफ प्रारूप में अपलोड किया गया है, जिसमें अगले चरण के लिए चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं। कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी), शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीएमटी), शारीरिक मापन परीक्षा (पीएमटी) और दस्तावेज सत्यापन सहित चयन प्रक्रिया के विभिन्न चरणों में उपस्थित हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर पीडीएफ में अपना परिणाम देख सकते हैं।
RRB RPF Constable Result 2024: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in या क्षेत्रीय वेबसाइटों पर जाएं।
- होम पेज पर आपको रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब स्क्रीन पर पीडीएफ फॉर्मेट में रिजल्ट ओपन हो जाएगा।
- इसके बाद रिजल्ट पीडीएफ में अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं।
RPF Constable Result 2024: स्कोरकार्ड विवरण
- चयनित उम्मीदवारों का रोल नंबर
- उम्मीदवार का नाम
- पिता का नाम
- श्रेणी (सामान्य/ओबीसी/एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस)
- क्षेत्र/ग्रुप
- अंतिम स्थिति (चयनित/पैनल में शामिल)
- कट-ऑफ अंक (कुछ मामलों में)
RPF Constable Result 2024: कैटेगरी वाइज कटऑफ अंक
आरआरबी ने आरपीएफ फाइनल रिजल्ट के साथ ही कटऑफ अंक भी जारी कर दिया है। पुरुष एवं महिला उम्मीदवारों का कटऑफ वर्ग के अनुसार अलग अलग निर्धारित किया गया है।
|
श्रेणी
|
पुरुष
|
महिला
|
|
अनारक्षित
|
77.71435
|
77.32802
|
|
अन्य पिछड़ा वर्ग
|
75.62095
|
74.92728
|
|
ईडब्ल्यूएस
|
72.99237
|
72.99237
|
|
अनुसूचित जाति
|
72.15715
|
70.95595
|
|
अनुसूचित जनजाति
|
68.98081
|
68.98081
|
|
एक्स-सर्विसमैन
|
47.34332
|
47.34332
|
RPF Constable Final Result 2024: अंतिम चयन
आरआरबी आरपीएफ फाइनल मेरिट लिस्ट में चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति के लिए अंतिम चरण मेडिकल टेस्ट में शामिल होना होगा। मेडिकल के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट के साथ ही ईमेल एवं एसएमएस पर जानकारी दी जाएगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार