Trusted Source Image

RBI Assistant Recruitment 2026: आरबीआई असिस्टेंट भर्ती पंजीकरण शुरू, पात्रता मानदंड, शुल्क, परीक्षा तिथि जानें

Saurabh Pandey | February 16, 2026 | 02:07 PM IST | 1 min read

आरबीआई असिस्टेंट भर्ती परीक्षा के दोनों चरण प्रीलिम्स, मेंस पास करने वाले उम्मीदवारों को लोकल लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट (LPT) देना होगा। एलपीटी संबंधित राज्य की आधिकारिक/स्थानीय भाषाओं में आयोजित किया जाएगा।

उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि किसी अन्य माध्यम से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। (आधिकारिक वेबसाइट)
उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि किसी अन्य माध्यम से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : भारतीय रिजर्व बैंक ने असिस्टेंट पदों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 8 मार्च 2026 तक है।

आरबीआई असिस्टेंट भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए। आवेदक का जन्म 2 फरवरी, 1998 और 1 फरवरी, 2006 के बीच हुआ होना चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

RBI Assistant Recruitment 2026: आवेदन शुल्क

आरबीआई असिस्टेंट भर्ती 2026 के लिए आवेदन शुल्क सामान्य और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 450 रुपये और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांगजन, पूर्व सैनिक और आरबीआई कर्मचारी उम्मीदवारों के लिए 50 रुपये है। आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन ही किया जाना चाहिए।

RBI Assistant Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता

आरबीआई असिस्टेंट भर्ती 2026 के लिए किसी भी विषय में कम से कम स्नातक की डिग्री, जिसमें कुल मिलाकर न्यूनतम 50% अंक (अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग जाति के उम्मीदवारों के लिए उत्तीर्ण श्रेणी) हों और कंप्यूटर पर वर्ड प्रोसेसिंग का ज्ञान हो।

RBI Assistant Exam 2026: परीक्षा तिथियां

परीक्षा का चरण
तिथि (संभावित)
ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा
11 अप्रैल, 2026
ऑनलाइन मुख्य परीक्षा
07 जून, 2026

RBI Assistant Exam 2026: प्रारंभिक परीक्षा पैटर्न

परीक्षा का नाम (वस्तुनिष्ठ)
प्रश्नों की संख्या
अधिकतम अंक
कुल समय
अंग्रेज़ी भाषा (English Language)
30
30
20 मिनट
संख्यात्मक योग्यता (Numerical Ability)
35
35
20 मिनट
तर्कशक्ति क्षमता (Reasoning Ability)
35
35
20 मिनट
कुल (Total)
100
100
60 मिनट

Also read Bihar Teacher Recruitment: बिहार में अब नहीं होगी टीईटी परीक्षा, सीटेट पास बनेंगे शिक्षक

RBI Assistant Exam 2026: मुख्य परीक्षा पैटर्न

परीक्षा का नाम (वस्तुनिष्ठ)
प्रश्नों की संख्या
अधिकतम अंक
कुल समय
तर्कशक्ति परीक्षण (Test of Reasoning)
40
40
30 मिनट
अंग्रेज़ी भाषा परीक्षण (Test of English Language)
40
40
30 मिनट
संख्यात्मक योग्यता परीक्षण (Test of Numerical Ability)
40
40
30 मिनट
सामान्य जागरूकता परीक्षण (Test of General Awareness)
40
40
25 मिनट
कंप्यूटर ज्ञान परीक्षण (Test of Computer Knowledge)
40
40
20 मिनट
कुल (Total)
200
200
135 मिनट


MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications