RRB Paramedical Recruitment 2025: आरआरबी पैरामेडिकल भर्ती पंजीकरण का कल आखिरी दिन, पात्रता मानदंड जानें
Saurabh Pandey | September 17, 2025 | 08:35 PM IST | 1 min read
आरआरबी पैरामेडिकल भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है। नर्सिंग अधीक्षक पदों के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष और अन्य पदों के लिए 33 वर्ष है।
नई दिल्ली : रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) द्वारा पैरामेडिकल भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया कल यानी 18 सितंबर को समाप्त हो जाएगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आरआरबी की क्षेत्रीय आधिकारिक वेबसाइटों पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आरआरबी पैरामेडिकल भर्ती 2025 के आवेदन पत्र में उम्मीदवार 21 सितंबर से 30 सितंबर तक त्रुटियों में सुधार कर सकेंगे। उम्मीदवारों को सुधार शुल्क के रूप में 250 रुपये देना होगा।
आरआरबी पैरामेडिकल भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है। नर्सिंग अधीक्षक पदों के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष और अन्य पदों के लिए 33 वर्ष है।
RRB Paramedical Recruitment 2025: आवेदन शुल्क
आरआरबी पैरामेडिकल भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी कैटेगरी के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है, जबकि एससी/एसटी/पीएच और सभी वर्ग की महिला उम्मीदवारों को 250 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से करना होगा।
RRB Paramedical Recruitment 2025: शैक्षणिक योग्यता
आरआरबी पैरामेडिकल भर्ती 2025 के लिए शैक्षणिक योग्यता पदो के अनुसार अलग-अलग है। नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट के लिए जीएनएम या बी.एससी नर्सिंग, फार्मासिस्ट के लिए डिग्री या डिप्लोमा इन फार्मेसी, रेडियोग्राफर और ईसीजी टेक्नीशियन के लिए डिप्लोमा/डिग्री, लैब असिस्टेंट के लिए डीएमएलटी, हेल्थ एंड मलेरिया इंस्पेक्टर के लिए बी. एससी (केमिस्ट्री) और डायलिसिस टेक्नीशियन के लिए बी. एससी और डिप्लोमा इन हेमोडायलिसिस अनिवार्य है।
RRB Paramedical Recruitment 2025: रिक्तियों की संख्या
|
पद का नाम
|
रिक्तियों की संख्या
|
|---|---|
|
नर्सिंग अधीक्षक
|
272
|
|
फार्मासिस्ट (एंट्री ग्रेड)
|
105
|
|
रेडियोग्राफर (एक्स-रे तकनीशियन)
|
4
|
|
स्वास्थ्य एवं मलेरिया निरीक्षक ग्रेड-II
|
33
|
|
लैब सहायक ग्रेड-II
|
12
|
|
डायलिसिस तकनीशियन
|
4
|
|
ईसीजी तकनीशियन
|
4
|
|
कुल पदों की संख्या
|
434
|
RRB Paramedical Recruitment 2025: चयन प्रक्रिया
आरआरबी पैरामेडिकल भर्ती 2025 के लिए चयन प्रक्रिया कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी), दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षा में उनके प्रदर्शन के आधार पर की जाएगी। सीबीटी परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी और उम्मीदवारों को परीक्षा पूरी करने के लिए 90 मिनट का समय दिया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार