RRB NTPC UG Answer Key 2026: आरआरबी एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट सीबीटी-1 आंसर की जारी, 5 जुलाई तक चैलेंज का मौका
Saurabh Pandey | June 27, 2026 | 09:55 PM IST | 2 mins read
रेलवे भर्ती बोर्ड ने 63 लाख से अधिक अभ्यर्थियों के लिए RRB NTPC अंडरग्रेजुएट CBT 1 की आंसर की जारी कर दी है, जिसे आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। उम्मीदवार गलत उत्तरों के खिलाफ 5 जुलाई 2026 तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
नई दिल्ली : रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों (NTPC) अंडर ग्रेजुएट लेवल के विभिन्न पदों के लिए आयोजित पहले चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा की अंतरिम उत्तर कुंजी और रिस्पॉन्स शीट जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार परीक्षा के प्रश्न पत्र, अपने जवाब और आंसर की पीडीएफ देख और डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही गलत उत्तरों के खिलाफ ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कराने की विंडो भी एक्टिव कर दी गई है।
परीक्षा में शामिल हुए सभी अभ्यर्थी क्षेत्रीय वेबसाइटों के अलावा आधिकारिक एकीकृत पोर्टल rrb.indianrailways.gov.in या rrb.digialm.com पर जाकर अपनी उत्तर कुंजी देख और डाउनलोड कर सकते हैं। आंसर की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।
RRB NTPC UG Answer Key 2026: गलत उत्तरों पर आपत्ति दर्ज करने का मौका
यदि किसी उम्मीदवार को रेलवे बोर्ड द्वारा जारी किए गए किसी उत्तर या प्रश्न पर कोई आपत्ति है, तो वे ऑनलाइन माध्यम से चुनौती दर्ज करा सकते हैं। आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि 5 जुलाई 2026 (रात 11:55 बजे तक) निर्धारित की गई है। इस समय सीमा के बाद किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।
आपत्ति दर्ज करने के लिए कितनी लगेगी फीस?
आरआरबी की तरफ से जारी नोटिस के मुताबिक, यदि किसी उम्मीदवार को बोर्ड द्वारा जारी किसी प्रश्न या उत्तर की कुंजी पर कोई आपत्ति है, तो उन्हें प्रति प्रश्न शुल्क देना होगा -
- प्रति प्रश्न शुल्क - 50 रुपये प्लस लागू बैंक सर्विस चार्ज।
- फीस रिफंड का नियम - यदि उम्मीदवार द्वारा दर्ज कराई गई आपत्ति सही पाई जाती है, तो उस वैध आपत्ति के लिए भुगतान किया गया शुल्क (बैंक चार्ज काटकर) उम्मीदवार के उसी खाते में वापस कर दिया जाएगा, जिससे उन्होंने ऑनलाइन भुगतान किया था।
RRB NTPC UG Answer Key 2026: भुगतान का माध्यम
उम्मीदवारों को आपत्ति शुल्क का भुगतान पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। भुगतान के लिए निम्नलिखित विकल्प उपलब्ध हैं-
- डेबिट कार्ड / क्रेडिट कार्ड
- यूपीआई
- नेट बैंकिंग
आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया और जरूरी निर्देश
- प्रक्रिया - आपत्ति दर्ज करने की विस्तृत प्रक्रिया और आवश्यक दिशा-निर्देश सभी आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट और दिए गए लिंक पर उपलब्ध करा दिए गए हैं।
- अंतिम समय का न करें इंतजार - बोर्ड ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे अंतिम तिथि यानी 5 जुलाई 2026 की रात 23:55 बजे से काफी पहले ही अपनी आपत्तियां दर्ज करा लें। इस समय सीमा के बाद किसी भी प्रश्न, विकल्प या उत्तर कुंजी को लेकर कोई भी अनुरोध स्वीकार नहीं किया जाएगा।
- अंतिम निर्णय - उठाई गई आपत्तियों पर रेलवे भर्ती बोर्ड (RRBs) का निर्णय ही अंतिम और सर्वमान्य होगा। इसके बाद इस संबंध में आगे कोई पत्र-व्यवहार या विचार नहीं किया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’