RRB NTPC UG Answer Key 2025: एनटीपीसी यूजी आंसर की लिंक आज शाम 4 बजे होगा सक्रिय, 20 सितंबर तक चैलेंज का मौका
Saurabh Pandey | September 15, 2025 | 01:21 PM IST | 2 mins read
आरआरबी एनटीपीसी यूजी के विभिन्न पदों के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी-1) 7 अगस्त 2025 से 9 सितंबर 2025 तक आयोजित की गई थी।
नई दिल्ली : रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने एनटीपीसी यूजी लेवल आंसर की 2025 जारी करने की तिथि और समय घोषित कर दिया है। एनटीपीसी यूजी भर्ती परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार क्षेत्रीय आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों पर जाकर शाम 4 बजे से उत्तर कुंजी देख और डाउनलोड कर सकेंगे।
आरआरबी एनटीपीसी यूजी लेवल आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवारों को 15 से 20 सितंबर तक आपत्ति दर्ज कराने का अवसर दिया जाएगा। यदि उम्मीदवारों को आंसर की में कोई भी विसंगति मिलती है, तो उन्हें प्रत्येक आपत्ति के लिए निर्धारित शुल्क प्रति प्रश्न 50 रुपये + लागू बैंक सेवा शुल्क देना होगा।
यदि उम्मीदवारों द्वारा उठाई गई आपत्ति सही पाई जाती है, तो ऐसी वैलिड आपत्तियों के लिए भुगतान किया गया शुल्क लागू बैंक शुल्क काटने के बाद उम्मीदवार को वापस कर दिया जाएगा। यह शुल्क उस खाते में वापस किया जाएगा, जिससे उम्मीदवार ने ऑनलाइन भुगतान किया है।
आरआरबी एनटीपीसी यूजी आंसर की के खिलाफ आपत्ति दर्ज कराने के लिए आवश्यक दिशानिर्देशों के साथ विस्तृत प्रक्रिया आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए लिंक पर उपलब्ध होगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि यदि कोई आपत्ति हो, तो अंतिम तिथि और समय यानी 20 सितंबर 2025 को 23:55 बजे तक दर्ज कराएं। उसके बाद प्रश्नों, विकल्पों, कुंजियों आदि पर उम्मीदवारों के किसी भी अभ्यावेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।
उम्मीदवारों द्वारा उठाई गई आपत्तियों पर आरआरबी का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी होगा और इस मामले में उम्मीदवारों से कोई और पत्राचार स्वीकार नहीं किया जाएगा।
RRB NTPC UG Answer Key 2025: आंसर की डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों पर जाएं।
- होम पेज पर आरआरबी एनटीपीसी यूजी उत्तर कुंजी 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवारों को लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।
- अब सबमिट पर क्लिक करें और आपकी प्रोविजनल कुंजी प्रदर्शित होगी।
- आरआरबी एनटीपीसी यूजी प्रोविजनल आंसर की चेक करें और उसे डाउनलोड करें।
- आरआरबी एनटीपीसी यूजी प्रोविजनल आंसर की का एक प्रिंटआउट अपने पास रखें।
RRB NTPC UG 2025: परीक्षा तिथि
आरआरबी गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियां (स्नातक) परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) में 7, 8, 11, 12, 13, 14, 18, 19, 20, 21, 22, 28, 29 अगस्त, 1, 2, 3, 4, 8 और 9 सितंबर, 2025 को आयोजित की गई थी।
RRB NTPC UG Recruitment 2025: रिक्तियों की संख्या
इस भर्ती अभियान के माध्यम से, आरआरबी अपने संगठन में 3445 रिक्त पदों को भरेगा। कुल रिक्तियों में से, 2022 रिक्तियां कमर्शियल कम टिकट क्लर्क के लिए, 361 रिक्तियां अकाउंट क्लर्क कम टाइपिस्ट के लिए, 990 रिक्तियां जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट के लिए और 72 रिक्तियां ट्रेन क्लर्क के लिए भरी जाएंगी।
अगली खबर
]Bihar DElEd Exam: पटना के एक सेंटर पर 14 से 27 सितंबर तक होने वाली परीक्षाएं रद्द, संशोधित एडमिट कार्ड जारी
बोर्ड के आधिकारिक हैंडल पर जारी नोटिस के अनुसार, बीएसईबी ने पटना जिले के एक परीक्षा केंद्र पर 14 से 27 सितंबर 2025 तक होने वाली परीक्षाओं को रद्द कर दिया है। बोर्ड ने बताया है कि अपरिहार्य कारणों से इस केंद्र पर परीक्षा रद्द की गई है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल