RRB NTPC UG Answer Key 2025: आरआरबी एनटीपीसी यूजी उत्तर कुंजी कब जारी होगी? आपत्तियां दर्ज कराने के चरण जानें
Abhay Pratap Singh | September 12, 2025 | 08:07 AM IST | 2 mins read
आरआरबी एनटीपीसी यूजी आंसर की 2025 डाउनलोड करने के लिए यूजर आईडी और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की भी आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा आरआरबी एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट परीक्षा 2025 के लिए उत्तर कुंजी जल्द ही जारी किए जाने की उम्मीद है। बोर्ड की आधिकारिक घोषणा के बाद सीबीटी 1 परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आरआरबी की क्षेत्रीय वेबसाइटों पर जाकर आरआरबी एनटीपीसी यूजी आंसर की 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
आरआरबी एनटीपीसी यूजी उत्तर कुंजी 2025 डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट को यूजर आईडी और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। परीक्षार्थियों को आरआरबी एनटीपीसी 2025 अंडरग्रेजुएट उत्तर कुंजी पर आपत्तियां दर्ज कराने का भी मौका दिया जाएगा। इसके लिए प्रति प्रश्न 50 रुपए आपत्ति शुल्क का भुगतान करना होगा।
एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट आंसर की 2025 की सहायता से उम्मीवार अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। अंकन योजना के अनुसार, प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा, जबकि गलत उत्तर के लिए ⅓ अंक काटा जाएगा। इस भर्ती अभियान के माध्यम से नॉन टेक्निकल अंडरग्रेजुएट के कुल 3,445 पदों को भरा जाएगा।
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 के लिए सामान्य और ईडब्ल्यूएस श्रेणियों के लिए न्यूनतम योग्यता अंक 40%, ओबीसी एवं एससी श्रेणियों के लिए 30% तथा एसटी श्रेणी के लिए 25 प्रतिशत हैं। सीबीटी 1 में सफल कैंडिडेट ही सीबीटी 2 में उपस्थित होंगे। नवीनतम अपडेट के लिए आरआरबी की क्षेत्रीय वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
RRB NTPC Undergraduate Answer Key 2025: डाउनलोड प्रक्रिया
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आरआरबी एनटीपीसी यूजी उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकेंगे:
- क्षेत्रीय आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
- होमपेज पर, आरआरबी एनटीपीसी यूजी उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- आरआरबी एनटीपीसी उत्तर कुंजी 2025 जांचें और इसे डाउनलोड करें।
आरआरबी एनटीपीसी चयन प्रक्रिया में सीबीटी 1, सीबीटी 2, टाइपिंग कौशल परीक्षा/कंप्यूटर आधारित योग्यता परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन/चिकित्सा परीक्षण परीक्षा शामिल है।
RRB NTPC UG Answer Key 2025: आपत्तियां दर्ज कराने के चरण
आरआरबी एनटीपीसी यूजी उत्तर कुंजी पर नीचे बताए गए चरणों की सहायता से आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं:
- सबसे पहले उम्मीदवार आरआरबी की क्षेत्रीय वेबसाइट पर जाएं।
- आरआरबी एनटीपीसी स्नातक उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करने के लिए ‘एनटीपीसी-अंडरग्रेजुएट’ सेक्शन में उपलब्ध लिंक पर क्लिक करें।
- यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करने के बाद आपत्तियां दर्ज करने का पेज खुल जाएगा।
- किसी प्रश्न पर आपत्ति करने के लिए अभ्यर्थियों को उत्तर और प्रश्न दोनों पर क्लिक करना होगा।
- आपत्ति शुल्क का भुगतान करें और प्रश्न के बारे में आवश्यक जानकारी दर्ज करें और ‘Enter’ पर क्लिक करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल