RRB NTPC UG Admit Card 2026: आरआरबी एनटीपीसी यूजी एडमिट कार्ड जारी, 7 मई से परीक्षा
Saurabh Pandey | May 4, 2026 | 04:03 PM IST | 1 min read
आरआरबी एनटीपीसी 12वीं लेवल परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड प्रत्येक निर्धारित परीक्षा तिथि से चार दिन पहले जारी किया जा रहा है। 7 मई की परीक्षा का एडमिट कार्ड 3 मई को जारी किया गया था, जबकि 8 मई की परीक्षा का एडमिट कार्ड 4 मई को जारी किया गया है।
नई दिल्ली : रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने 7 और 8 मई को एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवार अपना पंजीकरण नंबर और जन्मतिथि डालकर लॉगिन के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
आरआरबी एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट एडमिट कार्ड के साथ उम्मीदवारों को वैलिड पहचान पत्र और पासपोर्ट आकार की फोटो भी लानी होगी। एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, शिफ्ट का समय आदि जैसी सभी आवश्यक जानकारी शामिल है।
RRB NTPC Inter Level Admit Card: एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया
- आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं या फिर अपना क्षेत्र चुनें।
- आरआरबी एनटीपीसी स्नातक (12वीं स्तर) परीक्षा के एडमिट कार्ड लिंक (CEN 07/2025) पर क्लिक करें।
- अपना आरआरबी क्षेत्र चुनें (जैसे आरआरबी मुंबई, आरआरबी पटना, आरआरबी इलाहाबाद, या अन्य)।
- अब पंजीकरण संख्या और पासवर्ड/जन्म तिथि जैसी जानकारी दर्ज करें।
- इसके बाद सबमिट पर क्लिक करें और अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
- आरआरबी एनटीपीसी यूजी एडमिट कार्ड की कुछ प्रतियां प्रिंट कर लें।
RRB NTPC Undergraduate Schedule 2026: परीक्षा कार्यक्रम
आरआरबी एनटीपीसी यूजी सीबीटी 1 परीक्षा 2026 में कुल 63,27,474 उम्मीदवार शामिल होने जा रहे हैं। यह परीक्षा 7, 8 और 9 मई तथा 13, 14, 16, 17, 18, 19, 20 और 21 जून 2026 को आयोजित होने वाली है।
आरआरबी एनटीपीसी एडमिट कार्ड 2026 में प्रत्येक उम्मीदवार के लिए आवंटित शिफ्ट का समय दिया गया है। सीबीटी 1 तीन शिफ्टों में आयोजित किया जाएगा- सुबह 9 बजे से 10:30 बजे तक, दोपहर 12:45 बजे से 2:15 बजे तक और शाम 4:30 बजे से 6 बजे तक। उम्मीदवारों को अपने हॉल टिकट पर छपे समय के अनुसार उपस्थित होना होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी