RRB NTPC: आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल 30,307 रिक्तियों का नोटिफिकेशन फर्जी, बोर्ड ने दी जानकारी
Santosh Kumar | July 24, 2025 | 03:55 PM IST | 2 mins read
फर्जी नोटिफिकेशन में कहा गया कि स्नातक स्तर के पदों के लिए आवेदन 30 अगस्त से शुरू होंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 29 सितंबर तय की गई है।
नई दिल्ली: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने हाल ही में सोशल मीडिया और अन्य अनौपचारिक माध्यमों पर प्रसारित एक फर्जी अधिसूचना के बारे में चेतावनी जारी की है, जिसमें दावा किया गया है कि आरआरबी एनटीपीसी 2025 के लिए 30,307 ग्रेजुएट लेवल की रिक्तियों की घोषणा की गई है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि यह जानकारी पूरी तरह से गलत और भ्रामक है। बोर्ड ने अभ्यर्थियों से सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करने की अपील की है।
फर्जी नोटिफिकेशन में कहा गया था कि स्नातक स्तर के पदों के लिए आवेदन 30 अगस्त से शुरू होंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 29 सितंबर तय की गई थी। आरआरबी प्रयागराज ने नोटिफिकेशन को पूरी तरह से फर्जी और भ्रामक बताया है।
RRB NTPC Recruitment: फर्जी अधिसूचना में क्या था?
इसमें स्टेशन मास्टर, मालगाड़ी प्रबंधक, वरिष्ठ लिपिक, कनिष्ठ लेखा सहायक समेत कई पदों पर भर्तियां दिखाई गई हैं। हालांकि, अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अभी तक ऐसी किसी भर्ती की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
आरआरबी ने भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रहे सभी उम्मीदवारों से आग्रह किया है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइटों के माध्यम से ही जानकारी प्राप्त करें और फर्जी वेबसाइटों या सोशल मीडिया पर प्रसारित भ्रामक सूचनाओं से बचें।
RRB NTPC Recruitment 2025: रिक्तियों का विवरण
एनटीपीसी भर्ती की फर्जी अधिसूचना में संबंधित विवरण नीचे दी गई तालिका में देखा जा सकता है-
|
पद का नाम |
वेतन स्तर (7वां वेतन आयोग) |
प्रारंभिक वेतन (₹) |
चिकित्सकीय मानक |
आयु सीमा (01.01.2025 को) |
कुल रिक्तियां |
|---|---|---|---|---|---|
|
मुख्य वाणिज्य सह टिकट पर्यवेक्षक |
स्तर-6 |
₹35,400 |
B2 |
18 से 36 वर्ष |
6,235 |
|
स्टेशन मास्टर |
स्तर-6 |
₹35,400 |
A2 |
18 से 36 वर्ष |
5,623 |
|
मालगाड़ी प्रबंधक |
स्तर-5 |
₹29,200 |
A2 |
18 से 36 वर्ष |
3,562 |
|
कनिष्ठ लेखा सहायक सह टाइपिस्ट |
स्तर-5 |
₹29,200 |
C1 |
18 से 36 वर्ष |
7,520 |
|
वरिष्ठ लिपिक सह टाइपिस्ट |
स्तर-5 |
₹29,200 |
C2 |
18 से 36 वर्ष |
7,367 |
|
कुल |
|
|
|
|
30,307 |
बता दें कि आरआरबी की ओर से आरआरबी एनटीपीसी 2024 ग्रेजुएट लेवल सीबीटी 1 परीक्षा के नतीजे जल्द ही घोषित किए जाएंगे। सीबीटी 1 परीक्षा 5 से 24 जून 2025 तक देश भर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम