RRB NTPC Graduate Exam Date 2026: आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-1 दिसंबर के अंतिम सप्ताह में प्रस्तावित, डेट जल्द

Santosh Kumar | October 13, 2026 | 01:40 PM IST | 1 min read

अधिसूचना में कहा गया कि एनटीपीसी (ग्रेजुएट) के विभिन्न पदों के लिए पहला स्टेज कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट दिसंबर 2026 के चौथे सप्ताह में शुरू करने की संभावित योजना है।

आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा की खास तारीखों और शिफ्ट के बारे में विस्तृत शेड्यूल बाद में अलग से जारी किया जाएगा। (प्रतीकात्मक-मैग्निफिक)

नई दिल्ली: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (आरआरबी) ने सीईएन नंबर 06/2026 के तहत एनटीपीसी ग्रेजुएट-लेवल भर्ती के लिए पहले चरण की कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (सीबीटी-1) की संभावित डेट की घोषणा की है। आधिकारिक सूचना के अनुसार, परीक्षा दिसंबर 2026 के चौथे सप्ताह से शुरू होने की संभावना है। हालांकि, परीक्षा की खास तारीखों और शिफ्ट के बारे में विस्तृत शेड्यूल बाद में अलग से जारी किया जाएगा।

आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट भर्ती प्रक्रिया के जरिए भारतीय रेलवे में अलग-अलग नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (ग्रेजुएट) पोस्ट के लिए रिक्त पद भरे जाएंगे। ये पद 7वें वेतन आयोग के लेवल-5 और लेवल-6 के अंतर्गत आते हैं।

RRB NTPC Graduate Exam Date 2026: आरआरबी एनटीपीसी एग्जाम डेट जल्द

जारी किए गए अधिसूचना में कहा गया कि एनटीपीसी (ग्रेजुएट) के विभिन्न पदों के लिए पहला स्टेज कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट दिसंबर 2026 के चौथे हफ़्ते में शुरू करने की संभावित योजना है। परीक्षा की तारीखें जल्द ही जारी की जाएगी।

आरआरबी ने कहा है कि उम्मीदवारों की सुविधा के लिए संभावित शेड्यूल पहले ही बताया जा रहा है, ताकि वे परीक्षा की तैयारी के लिए उपलब्ध समय का सही इस्तेमाल कर सकें और यात्रा व परीक्षा से जुड़ी अन्य जरूरी व्यवस्थाएं कर सकें।

Also read RRB NTPC Graduate Recruitment 2026: आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल भर्ती के लिए आवेदन शुरू, अंतिम तिथि 6 नवंबर

RRB NTPC Graduate Exam 2026: उम्मीदवार 6 नवंबर तक जमा करें फॉर्म

आवेदन प्रक्रिया 8 अक्टूबर को शुरू हुई और उम्मीदवार 6 नवंबर तक अपने फॉर्म जमा कर सकते हैं। आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 8 नवंबर है, जबकि आवेदन में सुधार के लिए विंडो 9 से 18 नवंबर तक खुली रहेगी।

उम्मीदवार भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी के लिए केवल आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों को ही देखें। आरआरबी में चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट पर आधारित होता है और भर्ती पूरी तरह से उम्मीदवारों की मेरिट के आधार पर की जाती है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]