RRB NTPC Answer Key 2025: आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 आंसर की rrbcdg.gov.in पर जारी, जानें ऑब्जेक्शन डेट, फीस
Santosh Kumar | July 1, 2025 | 06:40 PM IST | 2 mins read
आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया वेबसाइट पर दिए गए लिंक के माध्यम से पूरी करनी होगी। निर्धारित तिथि के बाद कोई आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।
नई दिल्ली: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने एनटीपीसी सीबीटी 1 परीक्षा की आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जारी कर दी है। अभ्यर्थी अपना लॉगिन विवरण दर्ज करके आरआरबी एनटीपीसी आंसर की चेक कर सकते हैं। अगर किसी प्रश्न के उत्तर को लेकर कोई आपत्ति है तो अभ्यर्थी निर्धारित तिथि और समय के भीतर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया, शुल्क और अंतिम तिथि की जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध है।
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-1 परीक्षा 5 से 24 जून 2025 तक आयोजित की गई। अभ्यर्थी आरआरबी एनटीपीसी आंसर की 2025 पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। बोर्ड ने इसके लिए अभ्यर्थियों को 6 जुलाई तक का समय दिया है।
RRB NTPC Answer Key 2025: सीबीटी 1 आंसर की ऑब्जेक्शन फीस
आरआरबी ने आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए प्रति प्रश्न ₹50 का शुल्क तय किया है, जिसमें बैंक सेवा शुल्क भी शामिल होगा। अगर आपत्ति सही पाई जाती है तो पैसे उसी खाते में वापस कर दिए जाएंगे, जिससे भुगतान किया गया होगा।
भुगतान डेबिट/क्रेडिट कार्ड, यूपीआई या नेट बैंकिंग के माध्यम से किया जा सकता है। आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया वेबसाइट पर दिए गए लिंक के माध्यम से पूरी करनी होगी। निर्धारित तिथि के बाद कोई भी आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।
Also read RRB Technician Recruitment 2025: आरआरबी टेक्नीशियन भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन rrbapply.gov.in पर शुरू
RRB NTPC CBT 1 Answer Key 2025: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 आंसर की 2025 डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर आरआरबी एनटीपीसी आंसर की लिंक पर क्लिक करें।
- यदि आवश्यक है तो पोर्टल पर अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें।
- आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 आंसर की स्क्रीन पर दिखेगी।
- इसकी जांच करें और यदि विसंगति है तो आपत्ति दर्ज करें।
आरआरबी का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी होगा। आरआरबी ने आंसर की के साथ ही रिस्पॉन्स शीट और प्रश्न पत्र ऑनलाइन जारी किया है। इस भर्ती अभियान में आरआरबी कुल 8113 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती करेगा।
अगली खबर
]IBPS PO, SO Notification 2025: आईबीपीएस पीओ, एसओ अधिसूचना ibps.in पर जारी, आवेदन शुरू, कुल रिक्तियां जानें
इच्छुक उम्मीदवार 21 जुलाई 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट ibps.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आईबीपीएस पीओ एवं एसओ अधिसूचना 2025 की आधिकारिक पीडीएफ में भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई हैं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार