RRB NTPC Admit Card 2025: आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, एग्जाम डेट जानें
Santosh Kumar | June 19, 2025 | 12:10 PM IST | 1 min read
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 एडमिट कार्ड को रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड के साथ लॉग इन करके डाउनलोड किया जा सकता है।
नई दिल्ली: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल भर्ती परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे अब आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। आरआरबी एनटीपीएस एडमिट कार्ड 2025 में परीक्षा की तारीख, परीक्षा केंद्र, शिफ्ट का समय और महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए हैं।
23 जून 2025 को होने वाली परीक्षा के लिए एनटीपीसी एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। आरआरबी एनटीपीसी यूजी एडमिट कार्ड 25 जून 2025 से जारी किया जाएगा। स्नातक पदों के लिए सीबीटी 1 परीक्षा 24 जून तक आयोजित की जाएगी।
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 एडमिट कार्ड 2025 को पंजीकरण संख्या, पासवर्ड और कैप्चा कोड के साथ लॉग इन करके डाउनलोड किया जा सकता है। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर फोटो-पहचान प्रमाण के साथ एडमिट कार्ड ले जाना होगा।
RRB NTPC Admit Card 2025: सीबीटी 1 एग्जाम पैटर्न
एनटीपीसी सीबीटी 1 परीक्षा पैटर्न के अनुसार, परीक्षा में कुल 100 प्रश्न होंगे और अधिकतम 100 अंक होंगे। परीक्षा की अवधि 90 मिनट है। आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटे जाएंगे।
आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, यूजी पदों के लिए आरआरबी एनटीपीसी 2025 परीक्षा 29 जून से 21 जुलाई 2025 तक आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को प्रवेश के लिए परीक्षा हॉल में अपने हॉल टिकट ले जाने होंगे।
Also read RRB RPF Constable Result 2025 Live: आरपीएफ कांस्टेबल रिजल्ट कब आएगा? मेरिट लिस्ट, कटऑफ अंक जानें
RRB NTPC Admit Card 2025: कैसे करें डाउनलोड?
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से आरआरबी एनटीपीसी एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं-
- डायरेक्ट लिंक पर जाएं- rrb.digialm.com/EForms/configuredHtml/33015/94346/login.html
- पंजीकरण संख्या, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करें।
- आरआरबी एनटीपीसी एडमिट कार्ड 2025 स्क्रीन पर दिखेगा।
- उम्मीदवार एडमिट कार्ड में अपने विवरण की जांच करें।
- इसके बाद आरआरबी एनटीपीसी एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल