RRB JE Application Status 2026: आरआरबी जेई एप्लीकेशन स्टेटस जारी, आवेदन स्वीकार हुआ या नहीं जानें

Saurabh Pandey | October 7, 2026 | 06:35 PM IST | 1 min read

आरआरबी ने जूनियर इंजीनियर भर्ती के लिए आवेदन कर चुके उम्मीदवारों की जानकारी के लिए एप्लीकेशन स्टेटस जारी किया है, जिससे कि यह पता चल सकेगा कि आपका आवेदन स्वीकार हुआ या नहीं।

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि जिन उम्मीदवारों के आवेदन स्वीकार किए गए हैं, उनकी उम्मीदवारी पूरी तरह से प्रोविजनल है।(आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने जूनियर इंजीनियर (JE), डिपो सामग्री अधीक्षक (DMS) तथा रासायनिक एवं धातुकर्म सहायक (CMA) के विभिन्न पदों के लिए आयोजित की जा रही भर्ती का एप्लीकेशन स्टेटस जारी कर दिया है। बोर्ड ने 7 अक्टूबर 2026 को आधिकारिक सूचना जारी कर बताया कि प्राप्त हुए सभी आवेदनों की जांच का काम पूरा कर लिया गया है।

उम्मीदवार रेलवे भर्ती बोर्ड के आधिकारिक पोर्टल rrbapply.gov.in पर अपने यूजर क्रेडेंशियल्स दर्ज करके अपने आवेदन की स्थिति देख सकते हैं। पोर्टल पर उम्मीदवार निम्नलिखित स्थितियां देख पाएंगे-

  1. प्रोविजनली एक्सेप्टेड (अस्थायी रूप से स्वीकार)
  2. कंडीशनली एक्सेप्टेड (सशर्त स्वीकार)
  3. रिजेक्टेड (अस्वीकृत - अस्वीकृति के स्पष्ट कारणों के साथ)

RRB JE Application Status 2026: एसएमएस और ईमेल से भी मिलेगी सूचना

रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा आवेदनों की स्थिति से संबंधित जानकारी उम्मीदवारों के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस और पंजीकृत ई-मेल आईडी पर भी भेजी जा रही है।

उम्मीदवारों के लिए हेल्पडेस्क

किसी भी प्रश्न या समस्या के लिए उम्मीदवार सोमवार से शुक्रवार (सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक) हेल्पडेस्क पर संपर्क कर सकते हैं-

फोन नंबर: 9592-001-188 एवं 0172-5653333

ईमेल - rrb.help@csc.gov.in

Also read RRB Station Master Exam: स्टेशन मास्टर भर्ती प्रक्रिया में बदलाव; अब एक चरण में सीबीटी, अलग से आएगा नोटिफिकेशन

दलालों और ठगों से सावधान रहने की हिदायत

आरआरबी ने उम्मीदवारों को हिदायत की है कि वे नौकरी दिलाने का झूठा वादा करने वाले दलालों और ठगों से सावधान रहें। भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से कंप्यूटरीकृत है और चयन केवल उम्मीदवारों की योग्यता एवं मेरिट के आधार पर ही किया जाता है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]