RRB JE Notification 2025: आरआरबी जेई और अन्य पदों के लिए आवेदन शुरू, अंतिम तिथि 30 नवंबर, जानें प्रक्रिया
Santosh Kumar | October 31, 2025 | 10:21 AM IST | 1 min read
उम्मीदवार कुल 2,569 रिक्तियों के लिए आवेदन पत्र आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in के माध्यम से भर सकते हैं।
नई दिल्ली: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने जूनियर इंजीनियर (जेई), डिपो मैटेरियल सुपरिंटेंडेंट (डीएमएस) और केमिकल एंड मेटलर्जिकल असिस्टेंट (सीएमए) पदों के लिए आरआरबी जेई 2025 अधिसूचना जारी कर दी है। योग्य उम्मीदवार कुल 2,569 रिक्तियों के लिए आयोजित की जा रही इस भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन पत्र आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in के माध्यम से 30 नवंबर तक भर सकते हैं।
आरआरबी भर्ती 2025 के लिए पात्र होने के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में इंजीनियरिंग की डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए। आवेदन करने की आयु सीमा 18 से 33 वर्ष के बीच है, और आयु गणना की अंतिम तिथि 1 जनवरी, 2026 है।
RRB JE Notification 2025: एप्लीकेशन करेक्शन डेट
आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी। बोर्ड द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 2 दिसंबर है। इसके अलावा, आवेदन में सुधार 3 से 12 दिसंबर तक किया जा सकता है।
सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को ₹500 का आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी, ईएसएम और महिलाओं को ₹250 का भुगतान करना होगा। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना होगा।
RRB JE Application Form 2025: स्क्राइब विवरण जमा करना होगा
चयन प्रक्रिया कई चरणों में आयोजित की जाएगी। पहला चरण सीबीटी-I (लिखित परीक्षा) और फिर सीबीटी-II (लिखित परीक्षा) होगा। इसके बाद चयनित उम्मीदवारों का दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण किया जाएगा।
योग्य उम्मीदवार 13 से 17 दिसंबर के बीच अपने स्क्राइब का विवरण जमा कर सकते हैं। पात्रता संबंधी अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट पर जा सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को लेवल-6 वेतनमान के तहत ₹35,400 का प्रारंभिक वेतन दिया जाएगा।
RRB JE Recruitment 2025: सीबीटी 1 पैटर्न, अवधि
आरआरबी जेई भर्ती 2025 के लिए अनुभागवार प्रश्नों की संख्या और अंक नीचे दिए गए हैं-
| विषय |
प्रश्नों की संख्या |
प्रत्येक अनुभाग के लिए अंक
|
|---|---|---|
|
गणित |
30 |
30 |
|
सामान्य बुद्धिमत्ता और तर्कशक्ति |
25 |
25 |
|
सामान्य जागरूकता |
15 |
15 |
|
सामान्य विज्ञान |
30 |
30 |
|
कुल |
100 |
100 |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच