Saurabh Pandey | October 25, 2025 | 12:47 PM IST | 1 min read
रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) और दस्तावेज सत्यापन चरणों के पूरा होने के बाद आरआरबी एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट मेरिट लिस्ट 2025 जारी की जाएगी।
.jpg?h=430&w=900)
नई दिल्ली : रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) द्वारा जल्द ही गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों (एनटीपीसी) अंडरग्रेजुएट परिणाम 2025 जारी किए जाने की उम्मीद है। रिजल्ट जारी होने के बाद एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार क्षेत्रीय आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों पर अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट रिजल्ट के साथ, उम्मीदवार पद-वार कट-ऑफ अंक और क्षेत्र-वार स्कोरकार्ड भी देख सकते हैं।
आरआरबी एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट के लिए लिखित परीक्षा 7, 8, 11, 12, 13, 14, 18, 19, 20, 21, 22, 28, 29 अगस्त और 1, 2, 3, 4, 8 और 9 सितंबर, 2025 को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
भर्ती बोर्ड ने 15 सितंबर, 2025 को परीक्षा की अंतरिम उत्तर कुंजी जारी की थी, जबकि आपत्ति विंडो 20 सितंबर, 2025 तक खुली थी।
आरआरबी एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट भर्ती अभियान से संगठन में 3445 रिक्तियां भरी जाएंगी। कुल रिक्तियों में से, 2022 रिक्तियां कमर्शियल कम टिकट क्लर्क के लिए, 361 रिक्तियां अकाउंट क्लर्क कम टाइपिस्ट के लिए, 990 रिक्तियां जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट के लिए और 72 रिक्तियां ट्रेन क्लर्क के लिए भरी जाएंगी।
एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट रिजल्ट के साथ, उम्मीदवार पद-वार कट-ऑफ अंक और क्षेत्र-वार स्कोरकार्ड भी देख सकते हैं। रिजल्ट से जुड़ा हर विवरण यहां चेक कर सकते हैं।
October 25, 2025 | 12:47 PM IST
आरआरबी एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट के लिए लिखित परीक्षा 7, 8, 11, 12, 13, 14, 18, 19, 20, 21, 22, 28, 29 अगस्त और 1, 2, 3, 4, 8 और 9 सितंबर, 2025 को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
October 25, 2025 | 12:12 PM IST
एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट रिजल्ट के साथ, उम्मीदवार पद-वार कट-ऑफ अंक और क्षेत्र-वार स्कोरकार्ड भी देख सकते हैं।
October 25, 2025 | 11:17 AM IST
रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) द्वारा जल्द ही गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों (एनटीपीसी) अंडरग्रेजुएट परिणाम 2025 जारी किए जाने की उम्मीद है। रिजल्ट जारी होने के बाद एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार क्षेत्रीय आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों पर अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।