Trusted Source Image

RRB ALP CBAT 2026: आरआरबी एएलपी सीबीएटी की संभावित तिथि जारी, एडमिट कार्ड डेट और निर्देश जानें

Abhay Pratap Singh | October 2, 2026 | 10:46 AM IST | 1 min read

रेलवे एएलपी सीबीटी 2 रिजल्ट 2026 में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार ही चयन प्रक्रिया के तीसरे चरण सीबीएटी में शामिल होने के लिए पात्र हैं।

आरआरबी एएलपी सीबीएटी 2026 सिटी स्लिप परीक्षा तिथि से 10 दिन पहले जारी की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
आरआरबी एएलपी सीबीएटी 2026 सिटी स्लिप परीक्षा तिथि से 10 दिन पहले जारी की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने सीईएन 01/2025 के तहत सहायक लोको पायलट (ALP) के पद के लिए कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT) की संभावित तिथि जारी कर दी है। नवीनतम अधिसूचना के अनुसार, आरआरबी एएलपी सीबीएटी 2026 का आयोजन 30 अक्टूबर को किया जाएगा।

रेलवे एएलपी सीबीटी 2 रिजल्ट 2026 में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार ही चयन प्रक्रिया के तीसरे चरण सीबीएटी में शामिल होने के लिए पात्र हैं। आरआरबी एएलपी सीबीएटी एडमिट कार्ड 2026 शहर सूचना पर्ची में उल्लिखित परीक्षा तिथि से चार दिन पहले डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा।

आरआरबी एएलपी सीबीएटी 2026 सिटी इंटिमेशन स्लिप और एससी/ एसटी कैटेगरी के अभ्यर्थियों के लिए यात्रा प्राधिकारण डाउनलोड लिंक सभी आधिकारिक आरआरबी की वेबसाइटों पर परीक्षा तिथि से 10 दिन पहले सक्रिय होगा। उम्मीदवार लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से एडमिट कार्ड और सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकेंगे।

Also readRRB ALP CBT 2 Result 2026: आरआरबी असिस्टेंट लोको पायलट सीबीटी 2 रिजल्ट जारी, जोनवार कटऑफ अंक जानें

परीक्षा केंद्र पर आवेदन के समय प्रस्तुत मूल फोटो पहचान पत्र और आरआरबी एएलपी सीबीएटी 2026 एडमिट कार्ड लाना अनिवार्य है। इन दस्तावेजों के बिना प्रवेश नहीं दिया जाएगा। रेलवे ने अभ्यर्थियों को नौकरी दिलाने का झूठा वादा करने वाले दलालों से सावधान रहने की अपील की ही।

नोटिस के अनुसार, परीक्षा केंद्र में आने से पहले यूआईडीएआई प्रणाली में आधार खाते को अनलॉक रखें, ताकि परीक्षा के दिन पंजीकरण और परीक्षा संबंधी प्रक्रियाओं का आसान बनाया जा सके। अधिक जानकारी के लिए rrb.indianrailways.gov.in पर विजिट करने की सलाह दी गई है।

RRB ALP CBAT 2026 Admit Card: डाउनलोड चरण

निम्नलिखित चरणों का पालन करके सिटी स्लिप और हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं:

  • आरआरबी की आधिकारिक क्षेत्रीय वेबसाइट पर जाएं।
  • एग्जाम सिटी/ एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
  • इसे जांचें, डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकालें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications