Saurabh Pandey | October 1, 2026 | 06:36 PM IST | 2 mins read
आरआरबी असिस्टेंट लोको पायलट सीबीटी 2 रिजल्ट जोनवार जारी किया जा रहा है। आरआरबी ने रिजल्ट के साथ-साथ कटऑफ अंक भी जारी किया है।

नई दिल्ली : रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआबी) ने असिस्टेंट लोको पायलट सीबीटी 2 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। 28 जुलाई को आयोजित परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि का इस्तेमाल करके उम्मीदवार रिजल्ट पीडीएफ में अपने रोल नंबर देख सकते हैं।
अभ्यर्थी आरआरबी के आधिकारिक पोर्टल पर पंजीकरण नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके अपना स्कोर कार्ड देख सकते हैं। पोर्टल पर अपना स्कोर कार्ड देखने की यह सुविधा केवल 16 अक्टूबर 2026 तक ही उपलब्ध रहेगी।
उम्मीदवारों के रोल नंबर (16 अंक) आरोही क्रम में जारी किए गए हैं, जो मेरिट सूची के अनुसार नहीं हैं। जिन उम्मीदवारों ने पार्ट 'ए' में कट-ऑफ से अधिक अंक प्राप्त किए हैं, लेकिन पार्ट 'बी' में मेरिट प्राप्त नहीं की है, उन्हें शॉर्टलिस्ट नहीं किया गया है।
आरआरबी ने दूसरे चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-2) के प्रदर्शन के आधार पर उम्मीदवारों को तीसरे चरण की परीक्षा (CBAT) में शामिल होने के लिए शॉर्टलिस्ट किया है
श्रेणी | कट-ऑफ अंक |
अनारक्षित (UR) | 40.13605 |
अनुसूचित जाति (SC) | 35.71429 |
अनुसूचित जनजाति (ST) | 28.57143 |
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) | 36.39456 |
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) | 40.13605 |
पूर्व सैनिक (EXSM) | 32.99319 |
क्षेत्र (Region) | श्रेणी (Category) | सामान्य (General) | अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) | अनुसूचित जाति (SC) | अनुसूचित जनजाति (ST) | आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) |
जम्मू-श्रीनगर | कट-ऑफ अंक | 143.87755 | — | 36.05442 | 41.15646 | — |
Also read RRB Technician Exam City Slip 2026: आरआरबी टेक्नीशियन भर्ती सिटी स्लिप जारी, एडमिट कार्ड डेट जानें
आरआरबी एएलपी की तीसरे चरण की परीक्षा एप्टीट्यूड परीक्षा (CBAT) के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों की परीक्षा 25 अक्टूबर 2026 के बाद कभी भी आयोजित की जा सकती है। सभी शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को परीक्षा से लगभग 10 दिन पहले वेबसाइट, एसएमएस और ईमेल के माध्यम से सूचित किया जाएगा ताकि वे अपना परीक्षा शहर डाउनलोड कर सकें।