RRB Recruitment 2026: आरआरबी आइसोलेटेड कैटेगरीज भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, आवेदन शुल्क, चयन प्रक्रिया
Saurabh Pandey | December 30, 2025 | 05:35 PM IST | 2 mins read
आरआरबी आईसोलेटेड श्रेणी पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन स्किल या टाइपिंग टेस्ट (जहां लागू हो), दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।
नई दिल्ली : रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने मंत्रिस्तरीय और आईसोलेटेड श्रेणी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आरआरबी की क्षेत्रीय आधिकारिक वेबसाइटों के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 29 जनवरी है, जबकि शुल्क भुगतान के साथ आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 31 जनवरी 2026 है। आरआरबी आइसोलेटेड कैटेगरीज भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र में 1 फरवरी से 10 फरवरी 2026 तक संशोधन शुल्क के त्रुटियां सुधार सकते हैं।
ऑनलाइन आवेदन जमा करने के बाद, यदि कोई उम्मीदवार ‘Create an Account’ फॉर्म में भरी गई जानकारी (मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी सहित) और चुने गए आरआरबी को छोड़कर किसी भी जानकारी में संशोधन, परिवर्तन या सुधार करना चाहता है, तो वह प्रत्येक बार 250 रुपये का संशोधन शुल्क देकर ऐसा कर सकता है। ‘Create an Account’ फॉर्म में भरी गई जानकारी (मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी सहित) और चुने गए आरआरबी में परिवर्तन नहीं किया जा सकता है।
पात्र स्क्राइब उम्मीदवारों को 11 फरवरी से 15 फरवरी 2026 तक आवेदन पोर्टल में अपने स्क्राइब संबंधी विवरण प्रदान करने होंगे।
RRB Isolated Categories Recruitment 2025: रिक्तियों की संख्या
इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 311 रिक्तियों को भरा जाएगा। इनमें आरआरबी जूनियर ट्रांसलेटर (हिंदी), चीफ लॉ असिस्टेंट, सीनियर पब्लिसिटी इंस्पेक्टर, स्टाफ एंड वेलफेयर इंस्पेक्टर, लैब असिस्टेंट ग्रेड III, पब्लिक प्रॉसिक्यूटर और साइंटिफिक असिस्टेंट (ट्रेनिंग) पदों पर भर्ती करेगा।
|
पद
|
7वें वेतन आयोग के अनुसार पे लेवल
|
प्रारंभिक वेतन
|
चिकित्सा मानक
|
आयु सीमा
|
कुल रिक्तियां (सभी आरआरबीज)
|
|---|---|---|---|---|---|
|
चीफ लॉ असिस्टेंट
|
लेवल 7
|
44,900
|
C1
|
18–40 वर्ष
|
22
|
|
पब्लिक प्रॉसिक्यूटर
|
लेवल 7
|
44,900
|
C1
|
18–32 वर्ष
|
07
|
|
जूनियर अनुवादक (हिंदी)
|
लेवल 6
|
35,400
|
C2
|
18–33 वर्ष
|
202
|
|
सीनियर पब्लिसिटी इंस्पेक्टर
|
लेवल 6
|
35,400
|
C1
|
18–33 वर्ष
|
15
|
|
स्टाफ एवं वेलफेयर इंस्पेक्टर
|
लेवल 6
|
35,400
|
C1
|
18–33 वर्ष
|
24
|
|
वैज्ञानिक सहायक (प्रशिक्षण)
|
लेवल 6
|
35,400
|
B1
|
18–35 वर्ष
|
02
|
|
लैब असिस्टेंट ग्रेड-III (केमिस्ट एवं मेटलर्जिस्ट)
|
लेवल 2
|
19,900
|
B1
|
18–30 वर्ष
|
39
|
|
वैज्ञानिक पर्यवेक्षक / एर्गोनॉमिक्स एवं प्रशिक्षण
|
लेवल 7
|
44,900
|
B1
|
18–35 वर्ष
|
01
|
|
कुल योग (सभी आरआरबीज)
|
|
|
|
|
312
|
RRB Isolated Categories Exam 2025: परीक्षा विवरण
आरआरबी आइसोलेटेड कैटेगरीज भर्ती के लिए एक चरण वाली कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) होगी, जिसके बाद अनुवाद परीक्षा (टीटी) (जहां लागू हो) और दस्तावेज सत्यापन एवं चिकित्सा परीक्षा होगी।
उम्मीदवारों को आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों पर दिए गए लिंक से शहर और तारीख संबंधी सूचनाएं, ई-कॉल लेटर और यात्रा प्राधिकरण (जहां भी लागू हो) डाउनलोड करने होंगे।
RRB Isolated Categories Recruitment 2025: चयन प्रक्रिया
आरआरबी आईसोलेटेड श्रेणी पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन स्किल या टाइपिंग टेस्ट (जहां लागू हो), दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।
आरआरबी आइसोलेटेड कैटेगरीज भर्ती प्रक्रिया के प्रत्येक चरण में उम्मीदवारों के बायोमेट्रिक विवरण दर्ज किए जाएंगे। किसी भी प्रकार की विसंगति की स्थिति में, संबंधित आरआरबी को उम्मीदवार को अयोग्य घोषित करने और उसके आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई करने का अधिकार सुरक्षित रहेगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल