RRB Group D Exam Date 2025: आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा तिथि घोषित, सिटी स्लिप, एडमिट कार्ड डेट जानें
Saurabh Pandey | September 9, 2025 | 10:29 AM IST | 2 mins read
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे भर्ती प्रक्रिया से संबंधित लेटेस्ट अपडेट के लिए केवल आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों का ही अवलोकन करें। कृपया अप्रमाणित स्रोतों से गुमराह न हों।
नई दिल्ली : रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा तिथि 2025 घोषित कर दी है। आधिकारिक सूचना के अनुसार, आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा 17 नवंबर से दिसंबर 2025 के अंत तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक आरआरबी बेबसाइटों के माध्यम से परीक्षा कार्यक्रम देख सकते हैं।
एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शहर और तिथि देखने तथा यात्रा प्राधिकरण डाउनलोड करने के लिए लिंक सभी आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों पर परीक्षा तिथि से लगभग 10 दिन पहले लाइव कर दिया जाएगा।
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा के लिए ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया परीक्षा तिथि से लगभग 4 दिन पहले शुरू होगी। परीक्षा हॉल में प्रवेश से पहले उम्मीदवारों का आधार लिंक्ड बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण परीक्षा केंद्र में किया जाएगा। उम्मीदवारों को अपना मूल आधार कार्ड या ई-सत्यापित आधार का प्रिंटआउट लाना आवश्यक है।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधार सत्यापन के माध्यम से अपनी पहचान प्रमाणित करें, यदि पहले से नहीं किया गया है, तो परीक्षा केंद्र में सुचारू प्रवेश की सुविधा के लिए www.rrbapply.gov.in पर अपने क्रेडेंशियल्स के साथ लॉगिन करके कर सकते हैं।
RRB Group D 2025: परीक्षा पैटर्न
आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी परीक्षा पैटर्न में गणित, सामान्य बुद्धि एवं तर्क, सामान्य विज्ञान, सामान्य जागरूकता एवं समसामयिक विषयों से संबंधित 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। परीक्षा की अवधि 90 मिनट (दिव्यांग दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 120 मिनट और लेखक के साथ) होगी। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक तिहाई अंक काटे जाएंगे।
दलालों से सावधान रहें - आरआरबी
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे भर्ती प्रक्रिया से संबंधित लेटेस्ट अपडेट के लिए केवल आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों का ही अवलोकन करें। कृपया अप्रमाणित स्रोतों से गुमराह न हों। उन दलालों से सावधान रहें जो अवैध रूप से नौकरी दिलाने के झूठे वादे करके उम्मीदवारों को गुमराह करने की कोशिश करते हैं। आरआरबी में चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) पर आधारित होते हैं और भर्ती केवल उम्मीदवारों की योग्यता के आधार पर होती है।
RRB Group D Recruitment: रिक्तियों की संख्या
इस वर्ष, लगभग 1.08 करोड़ उम्मीदवारों ने 7वें वेतन आयोग (CPC) वेतन मैट्रिक्स के स्तर 1 के विभिन्न पदों के लिए वर्ष 2024/08 के अनुसार आरआरबी ग्रुप डी 2025 परीक्षा के लिए आवेदन किया है। आरआरबी ग्रुप डी 2025 के लिए अधिसूचित रिक्तियों की कुल संख्या 32438 है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार