Live

RRB Group D Exam 2025 LIVE: आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा तिथि 2025 जारी, सिटी स्लिप कल, एडमिट कार्ड डेट जानें

Santosh Kumar | November 18, 2025 | 10:05 PM IST | 1 min read

आरआरबी ग्रुप डी भर्ती अभियान के तहत 32,438 रिक्तियां भरी जाएंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लगभग 1.08 करोड़ उम्मीदवार इसमें भाग लेंगे।

आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2025 परीक्षा 27 नवंबर से शुरू होकर 16 जनवरी, 2026 तक चलेगी। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

RRB Group D Exam Date 2025 Live Updates: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने 2025 में ग्रुप डी भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) का नया शेड्यूल जारी कर दिया है। केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण (कैट) के 12 नवंबर को आए हालिया फैसले के बाद, अब यह परीक्षा बिना किसी कानूनी अड़चन के आयोजित की जाएगी। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, परीक्षा 27 नवंबर 2025 से शुरू होकर 16 जनवरी, 2026 तक चलेगी।

आरआरबी ग्रुप डी सिटी इंटिमेशन स्लिप कल जारी की जाएगी, जिसमें परीक्षा शहर, तिथि और शिफ्ट की जानकारी होगी। आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा का नया शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जारी कर दिया गया है।

RRB Group D City Slip 2025: आरआरबी ग्रुप डी एग्जाम सिटी स्लिप

जारी अधिसूचना के अनुसार, परीक्षा शहर और तिथि देखने और एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए यात्रा प्राधिकरण डाउनलोड करने का लिंक 19 नवंबर को या उससे पहले सभी आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों पर लाइव होगा।

उम्मीदवारों को एसएमएस और ईमेल भेजे जा रहे हैं, जिनकी सिटी स्लिप उनके रजिस्टर किए गए ईमेल या मोबाइल नंबर पर जारी कर दी गई है। आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2025 परीक्षा की तिथि से 4 दिन पहले जारी कर दिया जाएगा।

Also read RRB NTPC UG Result 2025 Live: आरआरबी एनटीपीसी यूजी रिजल्ट का इंतजार, ऑफिशियल वेबसाइट, मेरिट लिस्ट जानें

RRB Group D Exam Date 2025: आरआरबी ग्रुप डी सिटी स्लिप कैसे चेक करें?

आधिकारिक घोषणा के बाद, उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से आरआरबी ग्रुप डी लेवल 1 सिटी स्लिप की जांच कर सकते हैं-

  • आरआरबी की सबंधित क्षेत्रीय वेबसाइट या rrbcdg.gov.in पर विजिट करें।
  • 'आरआरबी ग्रुप डी सिटी स्लिप' से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • पोर्टल पर आवश्यक लॉगिन विवरण दर्ज करके आईडी लॉगिन करें।
  • आरआरबी एग्जाम सिटी स्लिप स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
  • उम्मीदवार इसमें परीक्षा शहर की जांच करें और डाउनलोड करें।

आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2025 अभियान के तहत 32,438 रिक्तियां भरी जाएंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लगभग 1.08 करोड़ उम्मीदवार इसमें भाग लेंगे। यह भर्ती लेवल-1 के पदों जैसे ट्रैक मेंटेनर, हेल्पर और असिस्टेंट पॉइंट्समैन के लिए है।

लाइव अपडेट
आरआरबी ग्रुप डी 2025 भर्ती परीक्षा का नया शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जारी कर दिया गया है। आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड, सिटी स्लिप और परीक्षा से जुड़ी ताज़ा अपडेट के लिए इस वेबसाइट पर बने रहें।

November 18, 2025 | 10:05 PM IST

RRB Group Exam City Slip Link 2025: पासवर्ड प्राप्त करने के लिए क्या करें?

उम्मीदवार www.rrbapply.gov.in पर जाकर अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके अपना आवेदन पंजीकरण क्रमांक प्राप्त कर सकते हैं। वे अपना पासवर्ड प्राप्त करने के लिए लॉगिन पृष्ठ पर दिए गए "पासवर्ड भूल गए" लिंक का भी उपयोग कर सकते हैं।

November 18, 2025 | 08:27 PM IST

RRB Group D Exam Date 2025: आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा तिथि

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2025 परीक्षा 27 नवंबर 2025 से शुरू होकर 16 जनवरी, 2026 तक चलेगी।

November 18, 2025 | 07:09 PM IST

RRB Group D Hall Ticket Download: आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड डेट 2025

अभ्यर्थी परीक्षा तिथि से चार दिन पहले अपने आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। जिन अभ्यर्थियों की परीक्षा 27 नवंबर को है, उन्हें 23 या 24 नवंबर को एडमिट कार्ड मिलेंगे।

November 18, 2025 | 06:18 PM IST

RRB Group D Exam 2025 Live Updates: आरआरबी ग्रुप डी का एग्जाम कब होगा?

आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा 27 नवंबर 2025 से आयोजित की जाएगी। रेलवे भर्ती बोर्ड ने इस संबंध में एक नोटिस जारी किया है।

November 18, 2025 | 05:19 PM IST

RRB Group D Hall Ticket 2025: आरआरबी ग्रुप डी हॉल टिकट 2025 डेट

जारी अधिसूचना के अनुसार, आरआरबी ग्रुप डी हॉल टिकट 2025 परीक्षा की तिथि से 4 दिन पहले जारी कर दिया जाएगा।

November 18, 2025 | 04:02 PM IST

RRB Group D City Slip 2025: आरआरबी ग्रुप डी सिटी स्लिप कल

आरआरबी ग्रुप डी सिटी इंटिमेशन स्लिप 2025 कल जारी की जाएगी, जिसमें परीक्षा शहर, तिथि और शिफ्ट की जानकारी होगी।

November 18, 2025 | 03:53 PM IST

RRB Group D Exam Date 2025: आरआरबी ग्रुप डी एग्जाम डेट जारी

आरआरबी ग्रुप डी 2025 भर्ती परीक्षा का नया शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जारी कर दिया गया है।

[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]