RBI Grade B Recruitment 2025: आरबीआई ग्रेड बी भर्ती पंजीकरण की लास्ट डेट कल, पात्रता मानदंड, आवेदन प्रक्रिया
Saurabh Pandey | September 29, 2025 | 05:53 PM IST | 1 min read
आरबीआई ग्रेड बी भर्ती के लिए सामान्य श्रेणी के उम्मीदवार अधिकतम 6 बार परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/भूतपूर्व सैनिक उम्मीदवारों के लिए प्रयासों की कोई सीमा नहीं है।
नई दिल्ली : भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा आरबीआई ग्रेड बी भर्ती के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट कल 30 सितंबर 2025 तक है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in या opportunities.rbi.org.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आरबीआई ग्रेड बी भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की आयु 1 सितंबर, 2025 को 21 वर्ष होनी चाहिए और 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
RBI Grade B Recruitment 2025: आवेदन शुल्क
सामान्य और ओबीसी श्रेणियों के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 850 प्लस 18% जीएसटी का भुगतान करना होगा, जबकि एसटी, एससी, पीडब्ल्यूडी और ईएक्सएस श्रेणियों के उम्मीदवारों को 100 प्लस 18% जीएसटी का भुगतान करना होगा।
RBI Grade B Recruitment 2025: शैक्षणिक योग्यता
आरबीआई ग्रेड बी भर्ती 2025 के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता न्यूनतम 60% अंकों के साथ स्नातक की डिग्री है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांगजन श्रेणी के उम्मीदवार 50% अंकों के साथ पात्र हैं।
आरबीआई ग्रेड बी भर्ती के लिए सामान्य श्रेणी के उम्मीदवार अधिकतम 6 बार परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/भूतपूर्व सैनिक उम्मीदवारों के लिए प्रयासों की कोई सीमा नहीं है।
RBI Grade B Recruitment 2025: रिक्तियों की संख्या
|
पद
|
रिक्तियां
|
कैटेगरीवाइज संख्या
|
|---|---|---|
|
ग्रेड-बी (डीआर) अधिकारी – सामान्य
|
83
|
अनारक्षित- 35, अनुसूचित जाति- 15, अनुसूचित जनजाति- 6, अन्य पिछड़ा वर्ग- 19, ईडब्ल्यूएस- 8
|
|
ग्रेड-बी (डीआर) अधिकारी – डीईपीआर
|
17
|
अनारक्षित- 6, अनुसूचित जाति- 4, अनुसूचित जनजाति- 4, अन्य पिछड़ा वर्ग- 2, ईडब्ल्यूएस- 1
|
|
ग्रेड-बी (डीआर) अधिकारी – डीएसआईएम
|
20
|
अनारक्षित- 10, अनुसूचित जाति- 2, अनुसूचित जनजाति- 4, अन्य पिछड़ा वर्ग- 3, ईडब्ल्यूएस- 1
|
|
कुल
|
120
|
|
RBI Grade B Recruitment 2025: चयन प्रक्रिया
आरबीआई ग्रेड बी चयन प्रक्रियी तीन चरणों में आयोजित की जाएगी- चरण I, चरण II और इंटरव्यू, जो उम्मीदवारों के ज्ञान, कौशल और संचार क्षमताओं का आंकलन करने के लिए डिजाइन किए गए हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल