RRB ALP Recruitment 2024: आरआरबी एएलपी भर्ती आवेदन की कल आखिरी तारीख, ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
Santosh Kumar | February 18, 2024 | 07:16 AM IST | 1 min read
रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट परीक्षा तीन चरणों में होगी। पहला चरण सीबीटी 1 में होगा। सीबीटी 2 सितंबर में होगा। और तीसरे चरण में एप्टीट्यूड टेस्ट नवंबर में होगा।
नई दिल्ली: रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख कल यानी 19 फरवरी है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक परीक्षा के लिए आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जारी शेड्यूल के मुताबिक पहले चरण की परीक्षा जून से अगस्त के बीच आयोजित की जाएगी।
रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट परीक्षा तीन चरणों में होगी। पहला चरण सीबीटी 1 में होगा। सीबीटी 2 सितंबर में होगा। और तीसरे चरण में एप्टीट्यूड टेस्ट नवंबर में होगा। हालांकि, उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि ये परीक्षा तिथियां अस्थायी हैं। सटीक तारीख की जांच करने के लिए उम्मीदवारों को पोर्टल पर जाना होगा।
RRB ALP Eligibility Criteria: आरआरबी एएलपी योग्यता
रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती के तहत 5696 पद भरे जाएंगे। शैक्षिक योग्यता की बात करें तो, उम्मीदवार को 10वीं पास होना चाहिए साथ ही फिटर, इलेक्ट्रीशियन, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक, मिलराइट / मेंटेनेंस मैकेनिक, और मैकेनिक ट्रेड में मैट्रिकुलेशन / एसएसएलसी प्लस आईटीआई प्रमाणपत्र भी होना चाहिए।
RRB ALP Age Limit: आरआरबी एएलपी आयु सीमा
असिस्टेंट लोको पायलट पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। भर्ती के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है जबकि एससी, एसटी, शारीरिक विकलांगता और सभी श्रेणियों की महिलाओं के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये है।
RRB ALP Recruitment 2024: आवेदन कैसे करें
उम्मीदवार Railway Assistant Loco Pilot Exam के लिए नीचे दिए गए चरणों की मदद से आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
- आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं।
- 'RRB ALP Recruitment 2024' लिंक पर क्लिक करें।
- अपनी जानकारी दर्ज करें और खुद को रजिस्टर करें।
- प्रमाण पत्र और अन्य दस्तावेजों की स्कैन की गई कॉपियों को अपलोड करें।
- परीक्षा शुल्क का भुगतान करके आवेदन पत्र की प्रति डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’