RRB ALP DV Admit Card 2025: आरआरबी एएलपी डीवी एडमिट कार्ड 22 अक्टूबर की परीक्षा के लिए जारी, जानें शेड्यूल
Santosh Kumar | October 20, 2025 | 12:27 PM IST | 2 mins read
आरआरबी एलएलपी डीवी एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी पंजीकरण आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने 22 अक्टूबर को होने वाली असिस्टेंट लोको पायलट (एएलपी) भर्ती 2025 परीक्षा के लिए दस्तावेज सत्यापन (डीवी) प्रक्रिया के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। बोर्ड 13 से 22 अक्टूबर तक डीवी कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। जो उम्मीदवार सीबीटी-1 और सीबीटी-2 में पास हुए हैं, वे आधिकारिक क्षेत्रीय आरआरबी वेबसाइट या rrbajmer.gov.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
आरआरबी एलएलपी डीवी एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी पंजीकरण आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए सुबह 9:00 बजे सेंटर पर पहुंचना होगा।
RRB ALP Admit Card 2025: एडमिट कार्ड के 2 प्रिंटआउट लाने होंगे
उम्मीदवारों को अपने एलएलपी डीवी एडमिट कार्ड के दो प्रिंटआउट भी केंद्र पर लाने होंगे। जिन उम्मीदवारों के दस्तावेज सत्यापन की तिथि 21 अक्टूबर निर्धारित थी, उन्हें 22 अक्टूबर को उसी स्थान और रिपोर्टिंग समय पर रिपोर्ट करना होगा।
दस्तावेज सत्यापन के लिए अनुपस्थित अभ्यर्थियों के लिए ब्लॉक तिथि 31 अक्टूबर है तथा चिकित्सा परीक्षा के लिए ब्लॉक तिथि 1 नवंबर है। पात्र एससी/एसटी अभ्यर्थियों को नियमानुसार निःशुल्क यात्रा प्राधिकरण प्रदान किया जाएगा।
Also read RRB NTPC UG Result 2025 Live: आरआरबी एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट रिजल्ट कब तक होगा जारी? संभावित डेट जानें
RRB ALP DV Admit Card 2025: डाउनलोड प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से आरआरबी एएलपी डीवी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं-
- संबंधित आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट या rrbajmer.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर "CEN 01/2024" लिंक पर क्लिक करें।
- क्षेत्रीय आरआरबी द्वारा होस्ट किए गए लॉगिन पेज पर रीडायरेक्ट किया जाएगा।
- पोर्टल पर पंजीकरण नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि दर्ज करें।
- सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए "लॉगिन" बटन पर क्लिक करें।
- आरआरबी एएलपी डीवी एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- इसमें दिए गए विवरण की जांच करें और इसे डाउनलोड करें।
दस्तावेज सत्यापन या चिकित्सा परीक्षा में अनुपस्थित रहने पर उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी। अधिक जानकारी व नवीनतम अपडेट के लिए आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर समय-समय पर विजिट कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार