RRB ALP DV Schedule 2025: आरआरबी एएलपी दस्तावेज सत्यापन कार्यक्रम संशोधित, एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया जानें
Abhay Pratap Singh | October 6, 2025 | 05:17 PM IST | 1 min read
आरआरबी एलएलपी डीवी 2025 एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले आरआरबी की वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जारी किए जाएंगे।
नई दिल्ली: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB), चंडीगढ़ ने 6 अक्टूबर को असिस्टेंट लोको पायलट (CEN 1/2024) भर्ती के अंतर्गत संशोधित दस्तावेज सत्यापन (DV) कार्यक्रम जारी कर दिया है। अधिसूचना के अनुसार, 21 अक्टूबर को निर्धारित डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन अब 22 अक्टूबर 2025 को होगा, शेष सभी तिथियां अपरिवर्तित रहेंगी।
बोर्ड ने जारी नोटिस में कहा कि, “एएलपी पद के लिए दस्तावेज सत्यापन की तिथियां 13, 14, 15, 16, 17 एवं 21 निर्धारित की गई थीं। 21-10-2025 को निर्धारित दस्तावेज सत्यापन को पुनर्निधारित कर 22-10-2025 को आयोजित किया जाएगा।” आरआरबी ने आगे कहा, चिकित्सा परीक्षा अगले कार्य दिवस में होगा।
आरआरबी एलएलपी डीवी 2025 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड एग्जाम डेट से 4 दिन पहले जारी किया जाएगा। उम्मीद जताई गई है कि आरआरबी एलएलपी डीवी 2025 एडमिट कार्ड 9 या 10 अक्टूबर को आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट www.rrbcdg.gov.in पर उपलब्ध करा दिया जाएगा।
Also read RRB ALP CBAT Result 2025: आरआरबी एएलपी सीबीएटी रिजल्ट घोषित, डीवी के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी
आरआरबी एलएलपी डीवी एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए सुबह 9:00 बजे सेंटर पर पहुंचना होगा। साथ ही, कैंडिडेट को एलएलपी डीवी एडमिट कार्ड के दो प्रिंटआउट केंद्र पर लाना होगा।
बोर्ड ने कहा कि, जिन अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन 21 अक्टूबर को निर्धारित था, उनसे अनुरोध है कि 22 अक्टूबर को उसी स्थान एवं रिपोर्टिंग समय पर उपस्थित हों। अधिक जानकारी व नवीनतम अपडेट के लिए आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर समय-समय पर विजिट कर सकते हैं।
RRB ALP DV 2025 Admit Card: डाउनलोड प्रक्रिया
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आरआरबी एएलपी डीवी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक आरआरबी की वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं।
- एएलपी डीवी एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- एएलपी एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- MPPSC Exam Calendar 2027: एमपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर mppsc.mp.gov.in पर जारी, परीक्षावार तिथियां जानें
- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र