RRB ALP CBT 2 Result 2026: आरआरबी असिस्टेंट लोको पायलट सीबीटी 2 रिजल्ट जारी, जोनवार कटऑफ अंक जानें

Saurabh Pandey | October 1, 2026 | 06:36 PM IST | 2 mins read

आरआरबी असिस्टेंट लोको पायलट सीबीटी 2 रिजल्ट जोनवार जारी किया जा रहा है। आरआरबी ने रिजल्ट के साथ-साथ कटऑफ अंक भी जारी किया है।

परीक्षा बोर्ड द्वारा विभिन्न श्रेणियों के लिए न्यूनतम कट-ऑफ अंक जारी कर दिए गए हैं। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआबी) ने असिस्टेंट लोको पायलट सीबीटी 2 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। 28 जुलाई को आयोजित परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि का इस्तेमाल करके उम्मीदवार रिजल्ट पीडीएफ में अपने रोल नंबर देख सकते हैं।

अभ्यर्थी आरआरबी के आधिकारिक पोर्टल पर पंजीकरण नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके अपना स्कोर कार्ड देख सकते हैं। पोर्टल पर अपना स्कोर कार्ड देखने की यह सुविधा केवल 16 अक्टूबर 2026 तक ही उपलब्ध रहेगी।

उम्मीदवारों के रोल नंबर (16 अंक) आरोही क्रम में जारी किए गए हैं, जो मेरिट सूची के अनुसार नहीं हैं। जिन उम्मीदवारों ने पार्ट 'ए' में कट-ऑफ से अधिक अंक प्राप्त किए हैं, लेकिन पार्ट 'बी' में मेरिट प्राप्त नहीं की है, उन्हें शॉर्टलिस्ट नहीं किया गया है।

आरआरबी ने दूसरे चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-2) के प्रदर्शन के आधार पर उम्मीदवारों को तीसरे चरण की परीक्षा (CBAT) में शामिल होने के लिए शॉर्टलिस्ट किया है

RRB ALP CBT 2 Result 2026: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया

  1. आरआरबी की क्षेत्रीय आधिकारिक वेबसाइटों पर जाएं।
  2. होमपेज पर मौजूद लेटेस्ट रिजल्ट नोटिस देखें।
  3. RRB ALP CBT 2 रिजल्ट 2026 का लिंक देखें।
  4. अब रिजल्ट पीडीएफ खोलें और देखें कि आपका रोल नंबर पीडीएफ में है या नहीं।
  5. अंत में रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड करके सेव कर लें।

RRB ALP CBT 2 Result 2026: स्कोरकार्ड विवरण

  1. शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के रोल नंबर।
  2. आरआरबी जोन।
  3. कैटेगरी के अनुसार कट-ऑफ मार्क्स।
  4. क्वालिफाइंग स्टेटस।
  5. अगले चरण के बारे में जानकारी।
  6. CBAT के लिए निर्देश।

RRB ALP Result 2026: सिकंदराबाद जोन का कटऑफ

श्रेणी
कट-ऑफ अंक
अनारक्षित (UR)
40.13605
अनुसूचित जाति (SC)
35.71429
अनुसूचित जनजाति (ST)
28.57143
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)
36.39456
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)
40.13605
पूर्व सैनिक (EXSM)
32.99319

RRB ALP Result 2026: आरआरबी जम्मू-श्रीनगर

क्षेत्र (Region)
श्रेणी (Category)
सामान्य (General)
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)
अनुसूचित जाति (SC)
अनुसूचित जनजाति (ST)
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)
जम्मू-श्रीनगर
कट-ऑफ अंक
143.87755
—
36.05442
41.15646
—

Also read RRB Technician Exam City Slip 2026: आरआरबी टेक्नीशियन भर्ती सिटी स्लिप जारी, एडमिट कार्ड डेट जानें

RRB ALP CBAT 2026: सीबीएटी परीक्षा विवरण

आरआरबी एएलपी की तीसरे चरण की परीक्षा एप्टीट्यूड परीक्षा (CBAT) के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों की परीक्षा 25 अक्टूबर 2026 के बाद कभी भी आयोजित की जा सकती है। सभी शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को परीक्षा से लगभग 10 दिन पहले वेबसाइट, एसएमएस और ईमेल के माध्यम से सूचित किया जाएगा ताकि वे अपना परीक्षा शहर डाउनलोड कर सकें।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]