RRB ALP City Intimation Slip 2025: आरआरबी एएलपी सीबीटी 2 सिटी इंटिमेशन स्लिप, हेल्पडेस्क लिंक नोटिस जारी
Saurabh Pandey | April 22, 2025 | 06:57 PM IST | 2 mins read
रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने असिस्टेंट लोको पायलट (एएलपी) सीबीटी 2 मॉक टेस्ट का लिंक जारी कर दिया है। आरआरबी एएलपी सीबीटी 2 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार किसी भी आधिकारिक क्षेत्रीय वेबसाइट पर जाकर RRB ALP 2024 CBT 2 मॉक टेस्ट ऑनलाइन दे सकते हैं।
नई दिल्ली : रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने सहायक लोको पायलट (एएलपी) सीबीटी 2 परीक्षा की सिटी इंटिमेशन स्लिप और हेल्पडेस्क लिंक का नोटिस जारी कर दिया है। आरआरबी एएलपी सीबीटी 2 परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परीक्षा से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
CEN 01/2024 ALP के उम्मीदवारों के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप परीक्षा तिथि से 10 दिन पहले सक्रिय की जाएगी। जिन उम्मीदवारों की सिटी इंटिमेशन स्लिप सक्रिय की जा रही है, उन्हें आवेदन भरने के दौरान इस्तेमाल की गई उनकी पंजीकृत आईडी पर एसएमएस और ईमेल भी भेजे जाएंगे। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर अपने क्रेडेंशियल का उपयोग करके अपना आवेदन पंजीकरण नंबर प्राप्त कर सकते हैं।
RRB ALP City Intimation Slip 2025: ई-कॉल लेटर
आरआरबी एएलपी के लिए पंजीकृत उम्मीदवार अपना पासवर्ड पुनः प्राप्त करने के लिए लॉगिन पेज में दिए गए फॉरगेट पासवर्ड लिंक का भी उपयोग कर सकते हैं। सिटी इंटिमेशन लिंक के साथ हेल्पडेस्क लिंक भी उपलब्ध कराया गया है। परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले उसी लिंक से ई-कॉल लेटर डाउनलोड किया जा सकता है।
RRB ALP City Intimation Slip 2025: हेल्पडेस्क नंबर
किसी भी प्रश्न या स्पष्टीकरण की आवश्यकता होने पर उम्मीदवार हेल्पडेस्क संपर्क नंबर 9513631459 का उपयोग कर सकते हैं। हेल्पडेस्क का समय सोमवार से शनिवार सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे भर्ती प्रक्रिया के बारे में नवीनतम अपडेट के लिए केवल आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों को देखें।
RRB ALP City Intimation Slip 2025: दलालों से सावधान रहें
आरआरबी की तरफ से कहा गया है कि कृपया अप्रमाणित स्रोतों से गुमराह न हों। उन दलालों से सावधान रहें जो अवैध रूप से नौकरी के लिए नियुक्ति के झूठे वादों के साथ उम्मीदवारों को गुमराह करने की कोशिश करते हैं।
RRB ALP CBT 2 Mock Test: मॉक टेस्ट लिंक सक्रिय
रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने असिस्टेंट लोको पायलट (एएलपी) सीबीटी 2 मॉक टेस्ट का लिंक जारी कर दिया है। आरआरबी एएलपी सीबीटी 2 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार किसी भी आधिकारिक क्षेत्रीय वेबसाइट पर जाकर RRB ALP 2024 CBT 2 मॉक टेस्ट ऑनलाइन दे सकते हैं।
आरआरबी एएलपी परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) प्रारूप में ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। RRB ALP CBT 2 मॉक टेस्ट देने से उम्मीदवारों को परीक्षा पैटर्न और इंटरफेस से परिचित होने में मदद मिलेगी।
RRB ALP CBT 2: परीक्षा तिथि, शिफ्ट टाइमिंग्स
आरआरबी एएलपी सीबीटी 2 के संशोधित परीक्षा कार्यक्रम के मुताबिक RRB ALP 2024 CBT 2 परीक्षा 2 और 6 मई, 2025 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा केंद्र पर उम्मीदवारों का रिपोर्टिंग टाइम पहली पाली में सुबह 7:30 बजे है। जबकि दूसरी पाली में रिपोर्टिंग टाइम 12:30 बजे है।
RRB ALP City Intimation Slip 2025: चयन प्रक्रिया
आरआरबी चयन कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) पर आधारित होते हैं और भर्ती केवल उम्मीदवारों की योग्यता के आधार पर होती है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें