Saurabh Pandey | April 22, 2025 | 01:31 PM IST | 2 mins read
आरआरबी एएलपी परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) प्रारूप में ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। RRB ALP CBT 2 मॉक टेस्ट देने से उम्मीदवारों को परीक्षा पैटर्न और इंटरफेस से परिचित होने में मदद मिलेगी।
नई दिल्ली : रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने असिस्टेंट लोको पायलट (एएलपी) सीबीटी 2 मॉक टेस्ट का लिंक जारी कर दिया है। आरआरबी एएलपी सीबीटी 2 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार किसी भी आधिकारिक क्षेत्रीय वेबसाइट पर जाकर RRB ALP 2024 CBT 2 मॉक टेस्ट ऑनलाइन दे सकते हैं।
आरआरबी एएलपी परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) प्रारूप में ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। RRB ALP CBT 2 मॉक टेस्ट देने से उम्मीदवारों को परीक्षा पैटर्न और इंटरफेस से परिचित होने में मदद मिलेगी।
RRB ALP CBT 2 मॉक टेस्ट में चार प्रमुख खंडों से प्रश्न शामिल होंगे- इसमें गणित, मेंटल एबिलिटी, सामान्य विज्ञान और सामान्य जागरूकता से प्रश्न शामिल होंगे। सीबीटी 2 के लिए RRB ALP मॉक टेस्ट जारी होने के साथ ही उम्मीद है कि जल्द ही सिटी इंटिमेशन स्लिप भी जारी कर दी जाएगी।
आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवार सीबीटी 2 के लिए मॉक टेस्ट दे सकते हैं। RRB ALP 2024 मॉक टेस्ट देने के लिए उम्मीदवारों को किसी लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करने की आवश्यकता नहीं है। आरआरबी एएलपी मॉक टेस्ट देने के लिए केवल साइन इन करना होगा।
पिछले रुझानों के अनुसार, RRB ALP 2024 CBT 2 सिटी इंटिमेशन स्लिप इस सप्ताह तक जारी की जा सकती है। हालांकि, अभी भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। RRB ALP CBT 2 एडमिट कार्ड 2025 परीक्षा से चार दिन पहले जारी किया जाएगा।
आरआरबी एएलपी सीबीटी 2 के संशोधित परीक्षा कार्यक्रम के मुताबिक RRB ALP 2024 CBT 2 परीक्षा 2 और 6 मई, 2025 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा केंद्र पर उम्मीदवारों का रिपोर्टिंग टाइम पहली पाली में सुबह 7:30 बजे है। जबकि दूसरी पाली में रिपोर्टिंग टाइम 12:30 बजे है।