RRB ALP CBAT Admit Card 2026: एएलपी सीबीएटी पुनर्निर्धारित परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, डाउनलोड प्रोसेस जानें
Santosh Kumar | November 9, 2026 | 11:41 AM IST | 2 mins read
प्रभावित उम्मीदवारों को ईमेल के जरिए सूचित किया जा रहा है। सिटी स्लिप पहले ही 5 नवंबर को जारी की गई। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrb.indianrailways.gov.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
नई दिल्ली: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने सीईएन संख्या 01/2025 के तहत असिस्टेंट लोको पायलट (एएलपी) के पद के लिए, फिर से निर्धारित कंप्यूटर-आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट (सीबीएटी) का ई-कॉल लेटर जारी कर दिया है। यह परीक्षा 12 नवंबर को तीसरी शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा उन चार केंद्रों के उम्मीदवारों के लिए है जहां पहले परीक्षा स्थगित कर दी गई, साथ ही उन विशिष्ट उम्मीदवारों के लिए भी है जो पिछली सीबीएटी परीक्षा के दौरान तकनीकी समस्याओं से प्रभावित हुए।
प्रभावित उम्मीदवारों को ईमेल के जरिए सूचित किया जा रहा है। सिटी स्लिप पहले ही 5 नवंबर को जारी की गई। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrb.indianrailways.gov.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
RRB ALP CBAT Admit Card 2026: एडमिट कार्ड संबंधी विवरण
लॉग इन करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड या जन्म तिथि की जरूरत होगी। एडमिट कार्ड डाउनलोड कर प्रिंटआउट ले लें। एडमिट कार्ड में सेंटर का पता, रिपोर्टिंग समय, गेट बंद होने का समय और अन्य निर्देश दिए गए हैं।
उम्मीदवार परीक्षा के दिन, एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट और साथ में कोई मूल फोटो पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य है। सीबीएटी केवल एएलपी (असिस्टेंट लोको पायलट) पद के लिए है और यह केवल क्वालिफाइंग प्रकृति का है।
RRB ALP CBAT Admit Card 2026: कैसे करें डाउनलोड?
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से आरआरबी एएलपी सीबीएटी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं-
- संबंधित आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर "सीईएन 01/2025" लिंक पर क्लिक करें।
- क्षेत्रीय आरआरबी द्वारा होस्ट किए गए लॉगिन पेज पर रीडायरेक्ट किया जाएगा।
- पोर्टल पर पंजीकरण नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि दर्ज करें।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए "लॉगिन" बटन पर क्लिक करें।
- आरआरबी एएलपी एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- इसमें दिए गए विवरण की जांच करें और इसे डाउनलोड करें।
RRB ALP CBAT Admit Card 2026: एएलपी सीबीएटी के बाद
इस भर्ती अभियान के तहत, जो उम्मीदवार सीबीटी-2 (भाग ए) और सीबीएटी पास कर लेंगे, उन्हें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (डीवी) के लिए बुलाया जाएगा। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की तारीखों की घोषणा अभी नहीं की गई है।
उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी नियमों का पालन करना होगा। यदि लागू हो, तो विजन सर्टिफिकेट (दृष्टि प्रमाण पत्र) साथ ले जाना भी अनिवार्य है। वैध दस्तावेजों के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार