RRB ALP Answer Key 2025: आरआरबी एएलपी सीबीटी-1 आंसर की जारी, 26 मार्च शाम 5 बजे तक कर सकेंगे चैलेंज
Santosh Kumar | March 20, 2026 | 05:06 PM IST | 1 min read
आपत्तियां केवल ऑनलाइन मोड से ही स्वीकार की जाएंगी, और आरआरबी के अंतिम फ़ैसले के खिलाफ आगे कोई अपील नहीं की जा सकेगी।
नई दिल्ली: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने असिस्टेंट लोको पायलट (एएलपी) सीईएन 01/2025 नोटिफिकेशन के तहत आयोजित सीबीटी-1 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। उम्मीदवार अब विभिन्न क्षेत्रीय आरआरबी वेबसाइटों, जैसे rrbcdg.gov.in से आंसर-की, प्रश्न पत्र और अपनी रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा 13, 16, 17 और 18 फरवरी, 2026 को आयोजित की गई, जबकि कुछ केंद्रों पर 11 मार्च को दोबारा परीक्षा आयोजित की गई।
आरआरबी एएलपी आंसर-की के खिलाफ आपत्तियां दर्ज की जा सकती हैं। आपत्ति दर्ज कराने की विंडो 26 मार्च को शाम 5 बजे तक खुली रहेगी। प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए ₹50 शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा।
आपत्तियां केवल ऑनलाइन मोड से ही स्वीकार की जाएंगी, और आरआरबी के अंतिम फ़ैसले के खिलाफ आगे कोई अपील नहीं की जा सकेगी। आपत्ति दर्ज कराने की अवधि खत्म होने के बाद, एक फाइनल आंसर-की जारी की जाएगी।
RRB ALP CBT 1 Answer Key 2025: आंसर की कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक क्षेत्रीय आरआरबी वेबसाइटों पर जाएं।
- आरआरबी एएलपी आंसर की लिंक पर क्लिक करें।
- पोर्टल पर आवश्यक विवरण दर्ज करके आईडी लॉगिन करें।
- आरआरबी एएलपी सीबीटी-1 आंसर की पीडीएफ ओपन होगी।
- अंको की गणना करें यदि त्रुटि है तो आपत्ति दर्ज करें।
RRB ALP Answer Key PDF 2025: अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर रिजल्ट
सीबीटी-1 के परिणाम आरआरबी एएलपी की अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर तैयार किए जाएंगे। 2025-26 की भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 9,970 पदों (एएलपी) के लिए यह प्रक्रिया अभी चल रही है। सीबीटी-1 क्वालिफाइंग प्रकृति का है।
जो उम्मीदवार न्यूनतम अर्हक अंक (सामान्य श्रेणी के लिए 40%) प्राप्त करेंगे, वे सीबीटी-2, सीबीएटी और दस्तावेज सत्यापन के चरणों में भाग लेने के पात्र होंगे। आरआरबी एएलपी 2025 रिजल्ट के साथ कटऑफ मार्क्स भी जारी करेगा।
अगली खबर
]RPSC AE Mains Admit Card 2024: आरपीएससी एई मेंस एडमिट कार्ड rpsc.rajasthan.gov.in पर जारी, 22 मार्च से एग्जाम
उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in से अपने आरपीएससी एई हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा 22 और 23 मार्च, 2026 को विभिन्न विषयों (सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, कृषि, आदि) के लिए आयोजित की जाएगी।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी