RPSC Statistical Officer Admit Card 2026: आरपीएससी सांख्यिकी अधिकारी एडमिट कार्ड जारी, परीक्षा 30 अगस्त को
Santosh Kumar | August 27, 2026 | 11:13 AM IST | 2 mins read
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को आयोग की वेबसाइट पर दिए गए लिंक के जरिए एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।
नई दिल्ली: राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने 27 अगस्त को सांख्यिकी अधिकारी (सांख्यिकी विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार अब इन्हें आयोग की आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in और एसएसओ पोर्टल से डाउनलोड कर सकते हैं। आरपीएससी सांख्यिकी अधिकारी भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 113 पद भरे जाने हैं।
परीक्षा 30 अगस्त को सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को ओएमआर आंसर शीट पर 5वां विकल्प भरने के लिए 10 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। परीक्षा एक ही सत्र में होगी।
परीक्षा जिले के बारे में जानकारी पहले ही 23 अगस्त से एसएसओ पोर्टल पर उपलब्ध करा दी गई है। अब, एडमिट कार्ड जारी होने के साथ, उम्मीदवार अपना परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग का समय और अन्य महत्वपूर्ण निर्देश देख सकते हैं।
RPSC Statistical Officer Admit Card 2026: एग्जाम रिपोर्टिंग टाइम
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को आयोग की वेबसाइट पर दिए गए लिंक के जरिए अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी। इसे एसएसओ पोर्टल पर लॉग इन करके भी प्राप्त किया जा सकता है।
सेंटर में प्रवेश तय समय से 60 मिनट पहले तक ही दिया जाएगा। उम्मीदवारों को अपना असली रंगीन आधार कार्ड लाना होगा। यदि आधार कार्ड पर फोटो स्पष्ट नहीं है, तो फोटो पहचान प्रमाण जैसे वोटर आईडी कार्ड आदि स्वीकार किए जाएंगे।
RPSC Statistical Officer Admit Card 2026: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आरपीएससी सांख्यिकी अधिकारी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर 'गेट एडमिट कार्ड' सेक्शन पर क्लिक करें।
- आरपीएससी सांख्यिकी अधिकारी एडमिट कार्ड लिंक को ओपन करें।
- आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज कर आईडी लॉगिन करें।
- आरपीएससी सांख्यिकी अधिकारी एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- इसमें दर्ज विवरण की जांच करें और प्रवेश पत्र डाउनलोड करें।
यह परीक्षा अर्थशास्त्र और सांख्यिकी विभाग के तहत सांख्यिकी अधिकारी के पद के लिए आयोजित की जा रही है। आवेदन प्रक्रिया अक्टूबर-नवंबर 2025 में पूरी हुई थी। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और दस्तावेजों का सत्यापन शामिल है।
अगली खबर
]KVS, NVS Result 2026: केवीएस, एनवीएस टीजीटी साइंस का टियर 2 रिजल्ट जारी, डायरेक्ट लिंक से चेक करें परिणाम
अब, टीजीटी (साइंस) पद के लिए टियर-2 का नतीजा जारी किया गया है। ये रिजल्ट चरणबद्ध तरीके से घोषित किए जा रहे हैं; इससे पहले सीबीएसई द्वारा पीजीटी, टीजीटी और नॉन-टीचिंग पदों के नतीजे घोषित किए जा चुके हैं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार